23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#topic of the day- राष्ट्र सहित जिले का भी घटा है लिंगानुपात

बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के जिला संयोजक व्यास कश्यप

2 min read
Google source verification
बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के जिला संयोजक व्यास कश्यप

बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के जिला संयोजक व्यास कश्यप


जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे कार्यक्रम में मंगलवार को पत्रिका कार्यालय में भाजपा जिला उपाध्यक्ष व बेटी बचाव बेटी पढ़ाव के जिला संयोजक व्यास कश्यप उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि पानीपत से इस कार्यक्रम की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर मोदी के द्वारा की गई थी। इसकी बदौलत आज भारत देश ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ राज्य व जांजगीर जिले का लिंगानुपात भी कम हुआ है। लोग बोटियों को बेटों का दर्जा दे रहे हैं।


उन्होंने बताया कि बेटी बचाव बेटी पढ़ाव कार्यक्रम के तहत वह लोग ऐसे माता पिता जिनके केवल बेटियां ही हैं उन्हें सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही उन बोटियों को भी सम्मानित किया जाता है जो कि शिक्षा व अन्य क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बेटी बचाव बेटी पढ़ाव कार्यक्रम के तहत उनके द्वारा कन्या पूजन का कार्यक्रम बड़े पैमाने पर किया जाता है।

इसका कांसेप्ट हिंदू धर्म में नवरात्रि त्यौहार के दौरान किए जाने वाले कन्यापूजन कार्यक्रम से लिया गया गया है। इसके साथ ही उन्होंने पत्रिका द्वारा चलाए जा रहे चेंजमेकर कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि भाजपा भी उसी लक्ष्य के तहत कार्य कर रही है और उन्हीं लोगों को विधानसभा में टिकट की दावेदारी देगी

जिनका रिकोर्ड एक साफ हो और वह जनता के बीच और जनता का चहेता हो। उन्होंने इस चुनाव में साफ छवि के उम्मीदवारों की बदौलत ही जांजगीर जिले की सभी छह सीटों पर भाजपा की जीत होने का दावा किया है। इतना ही नहीं राज्य में 69 सीट का आंकड़ा पार कर सरकार बनाने का दावा किया है।


जनसेवा और समाजसेवा से प्रेरित हो करे कार्य
व्यास कश्यप ने कार्यक्रम के दौरान जिले को लोगों को व्यक्तिगत स्वार्थ को त्यागकर जनसेवा और समाजसेवा की भावना से कार्य करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बेटी को बेटों से कम न समझे। इसी बदौलत छत्तीसगढ़ राज्य देश का सबसे खुशहाल राज्य बनेगा।