23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कलेक्टर की पहल से जिले को मिली ये सौगात, अब मिलेगी सुविधा, पढि़ए खबर…

तीनों एंबुलेंस को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर इमरजेंसी सेवा देने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में भेजा।

2 min read
Google source verification
कलेक्टर की पहल से जिले को मिली ये सौगात, अब मिलेगी सुविधा, पढि़ए खबर...

कलेक्टर की पहल से जिले को मिली ये सौगात, पढि़ए खबर...

जांजगीर-चांपा. कई महीनों से बदहाल संजीवनी 108 एंबुलेंस की सुविधा जिले में फिर से सुधर जाएगी। कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ की पहल से जिले के जांजगीर चांपा हॉस्पिटल सहित पामगढ़ और अकलतरा सामुदायिक केंद्र की बदहाल एंबुलेंस को बदलकर उनकी जगह नई एंबुलेंस दी गई। इन तीनों एंबुलेंस को कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर इमरजेंसी सेवा देने के लिए अपने-अपने क्षेत्र में भेजा।

इस बारे में जानकारी देते हुए सीएमएचओ डॉ. वी जयप्रकाश और डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि जिले में यूं तो इंमरजेंसी सेवा दे रही सभी एंबुलेंस काफी पुरानी हो गई हैं, लेकिन जांजगीर जिला अस्पताल सहित पामगढ़ और अकलतरा की एंबुलेंस काफी खराब हो गई थी और काफी दिनों से बंद भी थी। इसे देखते हुए जीवीके ईएमआरआई जो कि इस सेवा को पूरे राज्य में प्रदाय कर रही है उसने शासन को नई एंबुलेंस देने के लिए कलेक्टर के माध्यम से पत्र दिया था। कलेक्टर ने भी इसके लिए अपनी सहमति दी। इसके बाद जिले में फोर्स कंपनी की तीन नई एंबुलेंस भेजी गई है।

Read More : Yoga Day Chhattisgarh : छात्र जीवन से ही योग का अभ्यास छात्रों को सुदृढ़ व संयमित बनाता है : तिवारी

पहले की एंबुलेंस से है बड़ी
डॉ. वी जयप्रकाश ने बताया कि पहले जो एंबुलेंस की गाडिय़ां थीं वह टाटा कंपनी की थीं। इस बार फोर्स कंपनी की गाडिय़ां दी जा रही हैं। यह पुरानी एंबुलेंस से साइज में बड़ी हैं। उन्होंने बताया कि नई एंबुलेंस बड़ी होने से उसमें घायल या गंभीर मरीज को लाने ले जाने में सहूलियत होगी। इतना ही नहीं इसमें पहले से अच्छी इमरजेंसी सुविधा के उपकरण भी दिए गए हैं।

-संजीवनी 108 की सेवा को अच्छा करने के लिए तीन नई एंबुलेंस शासन से दी गई है। इनमें एक एंबुलेंस जांजगीर जिला अस्पताल और दो अन्य पामगढ़ व अकलतरा क्षेत्र को कवर करेंगी- डॉ. वी जयप्रकाश, सीएमएचओ, जांजगीर-चांपा

-तीन नई एंबुलेंस जिले को दी गई है। पुरानी एंबुलेंस खराब हालत में थीं। अब लोगों को फिर से बेहतर और समय पर इमरजेंसी में एंबुलेंस की सुविधा मिल पाएगी और उन्हें समय पर इलाज मल पाएगा- नीरज कुमार बनसोड़, कलेक्टर,जांजगीर-चांपा

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग