27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल पम्प में दिया जा रहा था कम पेट्रोल, ग्राहक और सेल्समैन के बीच जमकर बवाल

पंप संचालन के लिए शासन-प्रशासन ने कई नियम-कायदे भी बनाए हैं, लेकिन जिले के पंपों में उन नियम-कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 19 Jun 2018, 2:19 PM IST

पेट्रोल पम्प में दिया जा रहा था कम पेट्रोल, ग्राहक और सेल्समैन के बीच जमकर बवाल

पेट्रोल पम्प में दिया जा रहा था कम पेट्रोल, ग्राहक और सेल्समैन के बीच जमकर बवाल

जांजगीर.चांपा. जिले के पेट्रोल पंपों में गड़बड़झाला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जिला मुख्यालय जांजगीर के लिंक रोड में संचालित जगनी फ्यूल्स में सेल्समैन द्वारा कांटेमारी का मामला सामने आ गया। बताया जा रहा है कि उपभोक्ताओं को जब इस बात की खबर लगी तो उन्होंने पेट्रोल पंप में जमकर बवाल किया। साथ ही मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की चेतावनी भी दी। इसके बावजूद पेट्रोल पंप संचालक इस मामले को लेकर खुद को अंजान बताता रहा।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रहे इजाफे ने आम लोगों की कमर तोड़कर रख दी है। इस स्थिति में यदि पेट्रोल-डीजल की नाप में कोई गड़बड़ी की जाए तो किससे बर्दाश्त होगा, यह सहज तौर पर समझा जा सकता है। पंप संचालन के लिए शासन-प्रशासन ने कई नियम-कायदे भी बनाए हैं, लेकिन जिले के पंपों में उन नियम-कायदों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है।

Read More : राशन कार्ड से नाम कट जाने, कार्ड निरस्त हो जाने और राशन नहीं मिलने से संबंधित शिकायतों पर तत्काल निरीक्षण कर दूर करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

कुछ ऐसा ही मामला सोमवार की रात करीब 8 बजे जांजगीर के लिंक रोड में संचालित जगनी फ्यूल्स में सामने आया। दरअसल, यहां कुछ लोग पेट्रोल खरीदने पहुंचे थे। पंप में कार्यरत एक सेल्समैन ने जैसे ही एक वाहन में पेट्रोल डाला तो उस वाहन के मालिक को नाप में गड़बड़ी की आशंका हुई। उसने जब सेल्समैन से सवाल-जवाब किया तो सेल्समैन गोलमोल जवाब देने लगा। इतने में कई लोग वहां एकत्रित हो गए और मामला तूल पकडऩे लगा। इसी बीच वह सेल्समैन मौका देखकर वहां से चंपत हो गया। इतने में उपभोक्ताओं का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक से बात की, तब पंप संचालक ने खुद को पाक साफ बताते हुए सारा दोष उस सेल्समैन पर ही मढ़ दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, पंप संचालक ने कहा कि जैसे ही उसे इस मामले की जानकारी मिली, तभी उसने सेल्समैन को काम से निकाल दिया।

बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर करीब एक घंटे तक पेट्रोल पंप में बवाल होता रहा। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस पेट्रोल पंप में लगातार गड़बड़ी की जा रही है। पूर्व में भी खाद्य विभाग के अफसरों ने यहां नाप में गड़बड़ी होना पाया था। लोगों का यह भी कहना है कि शहर के बीचो-बीच एक ही पेट्रोल पंप संचालित होने से बड़ी संख्या में वाहन चालक यहां पेट्रोल.डीजल खरीदने के लिए पहुंचते हैं। इसी का फायदा पंप संचालक बखूबी उठा रहा है। घटना से गुस्साए लोगों ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन से करने की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग