8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: कर्मचारियों पर नोटिस का असर नहीं… शहर में चरमराई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह फैली गंदगी

CG News: जांजगीर-चांपा जिले में नपा के प्लेसमेंट कर्मचारी, स्वच्छता दीदियों, रेगुलर कर्मचारियों ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

2 min read
Google source verification
cg news

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में नपा के प्लेसमेंट कर्मचारी, स्वच्छता दीदियों, रेगुलर कर्मचारियों ने अपनी पुरानी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है। अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। शहर में किसी प्रकार का कोई काम नहीं हो रहा है। इसको देखते हुए सीएमओ सभी कर्मचारियों को तत्काल हड़ताल से नोटिस जारी किया गया।

साथ ही कार्रवाई करने की बात कही गई। लेकिन इसका भी असर आंदोलनकारी कर्मचारियों पर नहीं पड़ा। केवल प्लेसमेंट के कुछ कर्मचारी काम पर लौट हैं। बाकी रेगुलर व स्वस्छता दीदियां अभी भी काम पर नहीं लौटे हैं। फिर अब नपा कड़ा रुख अपनाने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें: CG News: गृहमंत्री विजय शर्मा ने गौ माता को खिलाई खिचड़ी, देखें तस्वीरें…

CG News: जगह-जगह फैली गंदगी

CG News: जिले के सभी नगरीय निकायों में काम करने वाले प्लेसमेंट कर्मचारी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर 3 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। 86 प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल में जाने से पहले से जिला मुख्यालय में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कहीं भी कचरा उठा रहा है न ही सफाई हो रही है। इससे जगह-जगह गंदगी का आलम है।

साथ ही जगह-जगह कचरा डंप किया जा रहा है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत रेगुलर कर्मचारियों से कहीं-कहीं सफाई कराई जा रही थी। लेकिन नगरीय निकाय के रेगुलर कर्मचारियों ने भी 11 दिसंबर से 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल में चले गए।

साथ ही इसके बाद स्वच्छता दीदियां भी अनिश्चितकालीन हड़ताल में हैं। ऐसे में पूरी तरह से सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधा पर ग्रहण लग गया है। शहर में किसी प्रकार का कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में ताला लगने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। केवल 10 से 12 कमांडो के भरोसा रहेगा। अब कमांडो भी क्या-क्या काम करेंगे।

कर्मचारी ही हड़ताल

कर्मचारियों का कहना है कि उनके हितों की रक्षा की जानी चाहिए। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि उनसे बातचीत के लिए अभी तक कोई भी कदम विभाग की ओर से नहीं उठाया गया है। इसी बीच संयुक्त संचालक के निर्देश नपा सीएमओ द्वारा सभी कर्मचारियों को हड़ताल पर लौटने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसका भी असर देखने को नहीं मिल पा रहा है।

केवल प्लेसमेंट के कुछ कर्मचारी ही हड़ताल से लौटे हैं, बाकी नियमित व स्वच्छता दीदियां अभी हड़ताल में डटे हुए हैं। ऐसे में शहर से कचरा नहीं उठ पा रहा है। मोहल्ला व नहर में कचरा डंप किया जा रहा है। यहां कचरों का पहाड़ गया है। नपा जांजगीर-नैला सीएमओ प्रहलाद पांडेय ने कहा की प्लेसमेंट कर्मचारी हड़ताल से लौट गए हैं। नियमित कर्मचारी अभी नहीं लौटे हैं। स्वच्छता दीदियों को अल्टीमेटम दिया गया है। जल्द नहीं लौटने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी।

जानवर रास्ते में फैला रहे गंदगी

शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार होने से जानवर कचरे को रास्ते में फैला रहे हैं। कई मोहल्ले में तो कचरा नहीं उठने से रास्ता में ही कचरा जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। साथ ही नाली जाम हो गया है। इससे शहरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।