10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

102 व 108 एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे काम पर, पढि़ए खबर किस बात पर मनी सहमति

- स्वास्थ्य संचालक के आश्वासन के बाद लिया निर्णय - 5 फीसदी वेतन बढ़ोत्तरी सहित 5 मांगें हुई पूरी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 12 Apr 2018, 2:21 PM IST

102 व 108 एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल खत्म, लौटे काम पर, पढि़ए खबर किस बात पर मनी सहमति

जांजगीर. मरीजों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सात दिनों से चली आ रही एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल बुधवार की रात 8 बजे से खत्म हो गयी है। स्वास्थ्य संचालक रानू साहू से हुई बातचीत के बाद हड़ताली 102 व 108 एंबुलेंसकर्मियों ने अपना हड़ताल खत्म करने का ऐलान कर दिया। स्वास्थ्य संचालक ने हड़ताली एंबुलेंसकर्मियों को आश्वस्त किया है कि उनकी वेतन बढ़ोत्तरी से लेकर अन्य सुविधाओं पर एक महीने के भीतर बड़ा निर्णय ले लिया जायेगा।

इस आश्वसन के बाद बुधवार की दोपहर एंबुलेंसकर्मियों की बैठक हुई, जिसमें तमाम हड़ताली 102 व 108 के कर्मचारियों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। समझौते के मुताबिक एंबुलेंसकर्मियों का वेतन 5 फीसदी बढ़ाया जायेगा साथ ही अन्य मांगों को भी मान लेने की बात कही गयी है।

Read More : 36 दिन बाद भी हमलावरों का नहीं लगा सुराग, परिजनों ने किया चांपा थाने का घेराव

ये बढ़ा हुआ वेतन हड़ताली कर्मचारियों को जनवरी 2018 से मिलेगा। इसी महीने सारा एरियर हड़ताली कर्मचारियों को भुगतान कर दिया जायेगा। हड़ताली कर्मचारियों की 6 मांगों में से 5 मांगों को मान लिया गया है। लिहाजा कल से सभी हड़ताली काम पर लौट गये और 102 और 108 की सुविधा सुचारू रूप से शुरू हो गया। हड़ताली एसोसिएशन के उपाध्यक्ष शिव साहू ने बताया कि स्वास्थ्य संचालक से बातचीत के बाद हमने हड़ताल को खत्म करने का फैसला लिया है। हमारी 5 फीसदी वेतन बढ़ोतरी की मांग मानी गयी है, जो एरियर सहित अप्रैल महीने में मिल जायेगी, वहीं अन्य मांगों पर भी विचार एक महीने के भीतर कर लिया जायेगा। इस आश्वासन के बाद हम आज से अपना हड़ताल खत्म कर रहे हैं।