
केवल बाजार कर की हो रही 100 फीसदी वसूली
जांजगीर-चांपा। नगरपालिका का हर व्यक्ति 200 रुपए का कर्जदार है। ऐसा इसलिए कह सकते हैं क्योंकि वित्तीय वर्ष के अंत तक नगर के लोगों ने पालिका का 90 लाख रुपए का टेक्स अदा करने चुप्पी साध ली है।
जबकि 31 मार्च तक सभी को टेक्स जमा करना था। नगरपालिका के कर्मचारी घर-घर दस्तक देकर संपत्ती कर, समेकित कर, जलकर, दुकान कर सहित सभी तरह का टैक्स की वसूली के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन नगर के लोग टैक्स पटाने कोताही बरती और पालिका 74 प्रतिशत टैक्स ही वसूल पाई। 26 प्रतिशत टैक्स बकाया रह गया। इतनी रकम की वसूली अब भगवान भरोसे रह जाएगी।
जिला मुख्यालय के लोग सरकारी सुविधा का लाभ लेने पीछे नहीं हट रहे, लेकिन संपत्ती कर, समेकित कर, जलकर, दुकान कर पटाने जरूर पीछे हैं।
जिसके चलते नगरपालिका की माली हालत डगमगाते जा रही है। कर नहीं पटने की स्थिति में नगर के लोगों की सुविधाओं को विस्तार नहीं हो पा रहा। वहीं नगरपालिका के कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पाता। इतना ही नहीं टेक्स नहीं पटने की स्थिति में शहर में विकास कार्य भी नहीं हो पाता। मार्च अंत तक नगरपालिका जांजगीर नैला को 3 करोड़ 50 लाख रुपए का टैक्स वसूल करना था, लेकिन वित्तीय वर्ष के अंत तक नगरपालिका ने मात्र 2 करोड़ 60 लाख रुपए का टैक्स ही वसूल पाई। 90 लाख रुपए का टैक्स अब बकाया है।
इस तरह बाकी है कर
नगर के लोग जलकर पटाने भी कोताही बरत रहे हैं। नगरपालिका में मांग के मुताबिक मौजूदा वर्ष में 15.75 लाख रुपए का जल कर वसूल होना था, लेकिन नगर के लोगों ने 9.56 लाख रुपए का ही कर पटाया है। संपत्ति कर में 70 लाख रुपए की वसूली होनी थी जिसमें मात्र 60 लाख रुपए की वसूली हो पाई है। समेकित कर में 36 लाख रुपए वसूलना था। जिसमें 21 लाख रुपए की वसूली हो पाई है। वहीं दुकान किराया के रूप में 8.76 लाख रुपए वसूलना था। जिसमें 6.61 लाख रुपए की वसूली हो पाई है।
90 लाख रुपए का कर शेष
कर वसूली के लिए नगरपालिका के कर्मचारियों ने भरपूर मेहनत किया। इसके बाद भी तकरीबन 90 लाख रुपए का कर शेष है। इसकी वसूली के लिए अभी प्रयास किए जा रहे हैं।
- मालती देवी रात्रे, अध्यक्ष नगरपालिका जांजगीर नैला
वसूली का आंकड़ा
कर- मांग- वसूली
संपत्ति कर- 82.77- 69.66
समेकित कर- 78.61- 33.2
जलकर- 29.24- 12.05
बाजार कर- 20.77- 20.77
दुकान कर- 13.83- 10.64
अन्य कर- 125.00- 114.12
योग- 350.22- 260.26
Published on:
03 May 2018 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
