वहीं दूसरी ओर नवागढ़ ब्लाक के जोगी कांग्रेस कार्यकर्ता संगीत कश्यप ने 7 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले माह अनशन किया था। जिसे प्रशासन ने आश्वासन देकर तुड़वा दिया था। मांग पूरी नहीं होने पर कश्यप ने आत्मदाह की चेतावनी प्रशासन को दी थी। तय तिथि के मुताबिक उसके द्वारा आत्मदाह सोमवार को करना था। कश्यप सोमवार को कलेक्टोरेट जरूर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।