27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क दुर्घटना में घायल निकीता ने मेकाहारा में तोड़ा दम, तेज रफ्तार पिकअप चालक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को मारी थी ठोकर

- इधर मामले की रिपोर्ट पर नगरदा पुलिस ने अब पिकअप की तलाश शुरू कर दी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 3 Jul 2018, 4:26 PM IST

सड़क दुर्घटना में घायल निकीता ने मेकाहारा में तोड़ा दम,  तेज रफ्तार पिकअप चालक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को मारी थी ठोकर

सड़क दुर्घटना में घायल निकीता ने मेकाहारा में तोड़ा दम, तेज रफ्तार पिकअप चालक ने स्कूटी सवार तीन लोगों को मारी थी ठोकर

जांजगीर-चांपा. नगरदा थानांतर्गत ग्राम जर्वे के पास 24 जून की दोपहर ढाई बजे तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसमें नर्सिंग छात्रा निकीता को गंभीर चोटें आई थी, उसे मेकाहरा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात वह जिंदगी की जंग हार गई और आखिरी सांसे ली।

मंगलवार को उसका पोस्टमार्टम हुआ और उसके गृह ग्राम बाराद्वार थाना के हनुमंता लाया गया। युवती की मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। गांव के गलियों में मातम का माहौल है। चूंकि उसके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी इस कारण उसका अपोलो में इलाज नहीं करा पाए और मेकाहारा में भर्ती कराया गया था। इधर मामले की रिपोर्ट पर नगरदा पुलिस ने अब दुर्घटनकारित पिकअप की तलाश शुरू कर दी है।
Read More : दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आए युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, गोताखोरों ने निकाला शव

इस तरह हुई घटना
चांपा निवासी स्वास्थ्यकर्मी हर प्रसाद खूंटे की पत्नी ज्योति खूंटे अपने बेटे व अपनी भांजी निकीता दिनकर (22) (नर्सिंग छात्रा) के साथ स्कूटी क्रमांक सीजी 11 एएनए 6192 में सवार होकर 24 जून की ढाई बजे दमाउधारा घूमने गए थे। घूमकर वे चांपा की ओर आ रहे थे। जर्वे के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रही पिकअप क्रमांक सीजी 11 एबी 2286 का चालक ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इससे स्कूटी में सवार ज्योति व निकीता दिनकर व मासूम को अपनी चपेट में ले लिया।

तीनों को गंभीर अवस्था में चांपा के एनकेएच अस्पताल में भर्ती कराए। इसके बाद चांपा एनकेएच अस्पताल प्रबंधन ने ज्योति व मासूम का इलाज किया और निकीता की स्थिति को देखते हुए उसे कोरबा के एनकेएच रेफर कर दिया। कोरबा के एनकेएच के डॉक्टरों ने निकीता को अपोलो रेफर कर दिया।

चूंकि अपोलो में खर्च अधिक आने के कारण डॉक्टरों ने निकीता को मेकाहारा जाने की सलाह दी थी। निकीता मेकाहारा में तीन दिन तक जिंदगी और मौत से जूझ रही थी और सोमवार को जिंदगी की जंग हार गई। निकीता के परिजनों ने मामले की रिपोर्ट नगरदा थाने में दर्ज कराई है। नगरदा पुलिस मेकाहारा से मर्ग डायरी मिलने के बाद पिकअप चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज करेगी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग