
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हुआ महिला शक्तियों का सम्मान
रायपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला रायपुर द्वारा महिला शक्तियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि नारी अब अबला नहीं रही वह सबला बन चुकी है। वह हर क्षेत्र में अग्रणी है और समाज ही नहीं राष्ट्र को भी दिशा प्रदान कर रही है।इस अवसर पर महिला मोर्चा को नारी शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा गया कि योग्यता जिसमे है उन्हें आगे बढऩे से कोई नही रोक सकता। छोटी-छोटी बाधायें आये तो घबराना नहीं है। आत्मबल के साथ बढ़ते रहे सफलता निश्चित ही मिलती है।
रायपुर के 29 भाजपा में से 14 महिलायें हैं। यह गौरव की बात है। महिलायें खुद को कभी अबला न समझे आप सबला हैं। मां दुर्गा, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी का स्वरूप है। हमारे देश मे महिलाओं ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, वित्त मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री तक की जिम्मेदारी निभाई है। कार्यक्रम में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, बाल अधिकार आयोग अध्यक्ष प्रभा दुबे, चन्नी वर्मा, शताब्दी पांडे, सोभा सोनी, महिला मोर्चा रायपुर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्री परगनिया, महामंत्री सुभद्रा तंबोली, सीमा सिंह, कपिला सिंह, सरिता दुबे, कामिनी देवांगन, सीमा साहू, सीमा कंदोई, सरिता वर्मा, कामिनी देवांगन, सुमन प्रजापति, सोना वर्मा आदि उपस्थित थे।
Published on:
15 Mar 2020 08:49 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
