उपपंजीयक ने गणना कर जानकारी दी कि खसरा नंबर 390/2 में एक लाख 20 हजार 772 रुपए तथा खसरा नंबर 390/3 में एक लाख 350 रुपए की शासन को क्षति हुई है, जिसके आधार पर एसडीएम ने तहसीलदार को मामले में एफआईआर दर्ज कराने कहा। एसडीएम के निर्देश पर सक्ती तहसीलदार बी एक्का ने उक्त मामले में एफआईआर दर्ज करने संबंधी आवेदन सक्ती थाने में प्रस्तुत किया, जिस पर पुलिस ने जगदीश प्रसाद बसंल, नत्थूराम सतनामी व मोजेलाल सतनामी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध किया है। सक्ती थाने में एफआईआर दर्ज हुए एक गुजर गया था लेकिन मुख्य आरोपी जगदीश प्रसाद बंसल समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। आज सक्ति पुलिस ने घर घेराबंदी कर बंसल को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।