कार्यक्रम संयोजक पो. डॉ. यूआर खान ने केले के अपशिष्ट तने जैसी कचरे से सोना बनाने अर्थात कपड़ा बनाने वाले 15 सदस्यीय अनुसंधान टीम की कार्यों की सराहना करते हुए समन्वित खेती प्रबंधन चलो गांव की ओर कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे मशरूम विशेषज्ञ एश्वर्या एल टण्डन ने उन्नत तकनीक से खेती के बारे में अपना विचार व्यक्त किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जाज्वल्य देव कृषक आत्मा समिति जांजगीर के अध्यक्ष व बहेराडीह के उप सरपंच जितेंद्र कुमार यादव, केला कपड़ा बनाने वाली अनुसंधान टीम के सचिव रेवती यादव, गीता यादव, कृषक मित्र राजेश यादव, शोभा राम यादव, रफिक खान तथा महिला कमांडो के महिलाएं उपस्थित रही।