
जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे कार्यक्रम में मंगलवार को पत्रिका कार्यालय में जांजगीर नैला नगर पालिका के उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी मेहमान के रूप में पहुंचे। आशुतोष ने पत्रिका से बातचीत के दौरान बताया कि नगर पालिका शहर की समस्याओं को दूर करने के लिए हर समय आगे रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि शहर में यदि सबसे बड़ी समस्या कोई है तो वह है जल की समस्या और उसे दूर करने के लिए नगर पालिका के कार्य के साथ ही साथ शहरवासियों का सहयोग अत्यंत जरूरी है।
Read More : #Topic Of The Day- सभी हितग्राहियों को मिले शासन की योजना का लाभ : द्विवेदी
आशुतोष गोस्वामी ने बताया कि गर्मी के मौसम में जल स्तर काफी नीचे चला जाता है। इससे शहर के हैंडपंप सूख जाते हैं। नगर पालिका के सामने इतनी व्यवस्था नहीं है कि वह बोर के द्वारा जल आपूर्ति कर सके। उन्होंने बताया कि जल संकट दूर करने के लिए नगर पालिका द्वारा समय-समय पर चर्चा की जाती है। इससे इस समस्या को दूर करने के लिए हल निकलता है।
हमने राज्य शासन को इस समस्या से अवगत कराया इससे उनके द्वारा जल आवर्धन योजना के तहत 31.21 करोड़ की राशि दी गई है। इस राशि से पालिका प्रशासन इंटकवेल के माध्यम से हसदेव नदी से पानी लाने की योजना बना रही है। इससे शहरवासियों को निश्चित ही जल संकट से निजात मिलेगी।
उन्होंने जल स्तर को बढ़ाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य बताया। उन्होंने कहा कि जितने भी नए मकान बन रहे हैं वहां वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से बनाए। इससे जो पानी बाहर बहकर बर्बाद हो जाता है वह पानी इसके जरिए भूगर्भ तक पहुंचाया जा सकता है।
इससे जल स्तर बढ़ेगा। आशुतोष ने शहर में व्याप्त गंदगी को दूर करने के लिए अपनी बात रखी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार स्वच्छ भारत अभियान के तहत जो सभी राज्यों व शहरों में योजना चला रही है वह स्वागत योग्य है। इस योजना के चलते शहर में 70 प्रतिशत सफाई व्यवस्था काफी सुधरी है। इसके तहत चार नए एसएलआरएम सेंटर बनाए जाने हैं। इससे नगर का कचरा यहां नष्ट होगा और इसका सदुपयोग होगा।
नहीं है पार्किंग की व्यवस्था
आशुतोष ने बताया कि शहर में दिन पर दिन आवादी बढ़ती जा रही है। सड़कों पर मार्केट सज गई हैए लेकिन वहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। फिर वह चाहे बैंक हो या अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठान। आशुतोष का कहना है कि शहर के व्यापारियों सहित अन्य नागरिकों को चाहिए कि वह जितने भी नए व्यवसायिक प्रतिष्ठान या मकान बना रहे हैं वहां पार्किंग की व्यवस्था पहले से करें। इससे शहर में होने वाली बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था व अतिक्रमण दोनों से मुक्ति मिलेगी।
Published on:
20 Feb 2018 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
