
सभी के खिलाफ पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज
पामगढ़. जनपद पंचायत पामगढ़ सीईओ ऋषा ठाकुर और जनपद अध्यक्ष डमरू मनहर के बीच थरहिडीह में नवका घाट रपटा घाट के ठेके को लेकर उठा विवाद काफी तुल पकड़ चुका है। इसे लेकर जनपद अध्यक्ष डमरू मनहर ने उपाध्यक्ष व जनपद सदस्यों के साथ गुरुवार को जनपद कार्यालय पहुंच कर मेन गेट पर ताला लगा दिया था, वहीं इस बात से नाराज सीईओ ने रात में ही इन सभी के खिलाफ पामगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
जैसे ही सीईओ द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने की खबर पत्रिका में जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित सदस्यों ने पढ़ी उन्होंने तत्काल शुक्रवार के एक आपात कालीन बैठक बुलाई और सीईओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच कर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की मांग की।
पामगढ़ थाने नारेबाजी करते हुए जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्य और सरपंच पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी से जनपद सीईओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने मांग की, लेकिन पामगढ़ थाना प्रभारी हरीश टांडेकर ने उनकी शिकायत लेकर उच्च अधिकारियों से चर्चा जांच करने व उसके बाद ही शिकायत दर्ज करने की बात कही। टीआई द्वारा रिपोर्ट लिखे जाने से मना करते ही सभी जन प्रतिनिधि नाराज हो गए और जनपद सीईओ व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते थाना प्रभारी को अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन करने का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शनिवार सुबह 11 बजे तहसील कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन करने की बात कही गई है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने डमरू मनहर को किनारे ले जाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनका प्रयास विफल रहा।
यह है पूरा मामला
थरहिडीह नावघाट रपटाघाट का ठेका देने को लेकर गुरुवार बैठक बुलाई गई थी। बैठक जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सीईओ सहित सभी जनपद सदस्यों की उपस्थिति में होनी थी, लेकिन सीईओ ऋषा ठाकुर ने अचानक ही सचिवों की बैठक बुला लिया और वहां चली गईं। जनपद अध्यक्ष डमरू मनहर ने सीईओ को सूचना दे कर बैठक के लिए बुलाया, लेकिन सचिव की बैठक में होने के चलते सीईओ इस बैठक में एक घंटे देरी से पहुंची।
इस बात को लेकर अध्यक्ष सहित सभी में गुस्सा भी था। बैठक शुरू हुई तो अध्यक्ष ने पहले पूर्व में हुए ठेके की बकाया राशि का मुद्दा उठाया और सीईओ को बताया कि पूर्व में हुए ठेके के दौरान 50 प्रतिशत राशि को तत्काल और शेष राशि को एक हफ्ते में देने की बात हुई थी, लेकिन पाया यह गया है कि अभी भी पूर्व के ठेके की लगभग ढाई लाख रुपए राशि पटाना बाकी है। इस पर सीईओ ने कहा कि उन्होंने इस मामले को एसडीएम के पास भेज दिया है।
यहीं से दोनों पक्षों में विवाद हो गया और जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्य सीईओ के खिलाफ मनमानी पूर्वक कार्य करने का आरोप लगाते हुए बैठक से बाहर चले गए और जनपद के गेट पर ताला लगा दिया। इस बात से नाराज जनपद सीईओ ऋषा ठाकुर रात में पामगढ़ थाना पहुंची और जनपद अध्यक्ष डमरू मनहर, उपाध्यक्ष ललित नायक, सदस्य जवाहर यादव, कोमल प्रसाद, लोमस पटेल, विटामन बाई पटेल, नीरबाई खांडेकर सहित 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
सीईओ गईं छुट्टी पर
एक तरफ जहां सीईओ द्वारा कराई गई एफआईआर को खारिज करने और सीईओ के तबादले को लेकर जनपद अध्यक्ष व सभी सदस्य अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने वाले हैं वहीं सीईओ ऋषा ठाकुर शनिवार से छुट्टी पर चली गई है।
पत्रिका ने दी सबसे पहले खबर
सीईओ द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज कराने की खबर की चर्चा भले ही पूरे पामगढ़ क्षेत्र में थी, लेकिन जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों को इतना यकीन नहीं था कि उनके विरोध को लेकर सीईओ इतना बड़ा कदम उठाएगी। जैसे शुक्रवार पत्रिका समाचार पत्र में उन लोगों ने पढ़ा कि पुलिस ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित 17 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया सभी के नीचे जमीन खिसक गई। देखते ही देखते सभी ने आपात बैठक बुलाई और सीईओ के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने थाने चले गए।
Published on:
07 Jul 2018 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
