आग की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल के सभी वार्ड में भर्ती व परिजन बाहर निकल गए। इसमें कई गंभीर मरीज भी शामिल थे, जिनको परिजन स्ट्रेचर में लेकर बाहर निकले। आग लगने की जानकारी गार्ड ने अस्पताल प्रबंधक और पुलिस को दी। पुलिस व दमकल की टीम ने अस्पताल के पीछे का शटर खोला गया। फिर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक करोड़ों का रेकॉर्ड जलकर खाक हो चुका था। इसमें जननी सुरक्षा योजना व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर खाक हो गए।