
आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया
जांजगीर-चांपा. क्राइम ब्रांच की टीम ने रविवार को कोतवाली क्षेत्र के पेंड्री में नशीली दवा का कारोबार करने वाले मेडिकल स्टोर संचालक को बड़ी मात्रा में कोडिन युक्त सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक लाख रुपए की नशीली दवा व सिरप जब्त किया है। आरोपी अपने कब्जे में नशीली दवा रख कर आसपास के गांवों में बेचता था। मुखबिर की सूचना पर पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
क्राइम ब्रांच प्रभारी विजय चौधरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पेंड्री के मेडिकल स्टोर संचालक महेंद्र साहू अपनी दुकान में बड़ी मात्रा में कोडिन सिरप रखा है और खुलेआम बिक्री करता है।
रविवार की सुबह पुलिस उसके ठिकानें में दबिश दी और घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने 310 नग कोडिन सिरप जब्त किया है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नशीली दवा टेबलेट भी जब्त किया गया है।
जब्त दवा की कीमत एक लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महेंद्र साहू पिता किशन लाल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी पिछले कई दिनों से जांजगीर, चांपा, सारागांव क्षेत्र के मेडिकल स्टोर व अन्य स्थानों में नशीली दवा का की सप्लाई करता था। मुखबिर ने क्राइम ब्रांच को इसकी सूचना दी थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच को उक्त सप्लायर की तलाश किया। इस कार्रवाई में क्राईम ब्रांच प्रभारी विजय चौधरी, मनोज तिग्गा, आरक्षक राघवेंद्र घृतलहरे, रोहित कहरा, राजेश धिरहे, विवेक ठाकुर, दुर्गेश खूंटे सहित उनकी टीम का योगदान था।
------------
ट्रैफिक पुलिस से मारपीट करने वाला गिरफ्तार
जांजगीर-चांपाञ्चपत्रिका. यातायात शाखा जांजगीर में पदस्थ आरक्षक प्रकाश द्विवेदी से मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को जेल दाखिल किया गया है। पुलिस के मुताबिक नैला चौकी में प्रकाश द्विवेदी ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह यातायात ड्यूटी के लिए नैला फाटक होते हुए भीड़ में जाम लगने के कारण खोखसा फाटक यातायात व्यवस्था के लिए ड्यूटी पर जा रहा था।
इसी दौरान ग्राम खैरा और खोखसा के बीच बसंतपुर मोड़ के पास पहुंचा था तभी मोटरसायकल क्रमांक 11 बीसी 2966 का चालक तेज रफ्तार में आया और मोटरसायकल में नियंत्रण नहीं रख पाया और खेत में जा गिरा। आरक्षक उसकी सहायता करने रुका लेकिन उक्त मोटरसायकल चालक द्वारा तेरे चलते ही मैं खेत में गिरा हूं कहकर आरक्षक को गंदी -गंदी गाली देते हुए अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर मारपीट किया। आरक्षक की रिपोर्ट पर नैला पुलिस ने आरोपी प्रदीप उर्फ पिंटू साहू पिता दूजराम साहू के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 186, 353, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था। आरोपी ने बताया कि उसके साथ गांव का संदीप केंवट भी था। संदीप केंवट अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
Published on:
13 Aug 2018 12:51 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
