27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रायवरों व हेल्परों का मेडिकल परीक्षण के साथ स्कूली वाहनों का किया गया फिटनेस चेक

- डाक्टरों की टीम द्वारा आंखों का परीक्षण एवं कलर ब्लाईण्डनेस व एल्कोहल परीक्षण किया गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 17 Jun 2018, 8:23 PM IST

ड्रायवरों व हेल्परों का मेडिकल परीक्षण के साथ स्कूली वाहनों का किया गया फिटनेस चेक

ड्रायवरों व हेल्परों का मेडिकल परीक्षण के साथ स्कूली वाहनों का किया गया फिटनेस चेक

जांजगीर-चांपा. पुलिस अधीक्षक नीतु कमल के निर्देश पर चांपा उदयन बेहार के मार्गदर्शन में नगर निरीक्षक प्रदीप आर्य एवं चांपा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में स्कूली बच्चों की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखकर क्षेत्र में संचालित समस्त स्कूलों के बसों एवं अन्य वाहनों के ड्रायवरों एवं हेल्परों का मेडिकल केम्प एवं दस्तावेज चेकिंग केम्प लगाकर मेडिकल परीक्षण एवं वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए।

इसमें डीपीएस स्कूल चांपा, लायंस स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर चांपा के वाहनों एवं चालकों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसमें डाक्टरों की टीम द्वारा आंखों का परीक्षण एवं कलर ब्लाईण्डनेस व एल्कोहल परीक्षण किया गया तथा परिवहन विभाग द्वारा उच्चतम न्यायालय द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए समस्त वाहनों का दस्तावेज चेक किया गया। केम्प में 25 छोटे-बड़े वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए।

रविवार अवकाश एवं स्कूलों में छुट्टी होने के कारण जिन वाहनों का परीक्षण शेष रह गया है उन वाहनों का आगामी समय में केम्प लगाकर चेकिंग कार्य किया जाएगा। केम्प में अनुविभागीय अधिकारी उदयन बेहार, थाना प्रभारी चांपा प्रदीप आर्य एवं थाना चांपा टीम, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, डाक्टरों की टीम एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग