छह की संख्या का अनूठा संयोग
इस व्रत-पूजन में छह की संख्या का अधिक महत्व है। जैसे भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष का छठवां दिन, छह प्रकार की भाजी, छह प्रकार के खिलौना, छह प्रकार के अन्न वाला प्रसाद तथा छह कहानी की कथा का संयोग है। पूजन के बाद व्रत करने वाली माताएं जब भोजन के लिए बैठती है, तो उनके भोज्य पदार्थ में पसहर चावल का भात, छह प्रकार के भाजी की सब्जी जिसमें मुनगा, कद्दू, सेमी, तरोई, करेला, मिर्च के साथ भैंस के दूध, दही व घी, सेंधा नमक, महुआ पेड़ के पत्ते का दोना पत्तल व लकड़ी को चम्मच के रूप मे उपयोग किया जाता है। बच्चों को प्रसाद के रूप मे धान की लाई, भुना हुआ महुआ तथा चना, गेहूं, अरहर आदि छह प्रकार के अन्नों को मिलाकर बांटा जाता है।