
अब नहीं रहेगी इस मार्ग की सड़क जर्जर, चमचमाती सड़क पर दौड़ेंगी गाडिय़ां, कलेक्टर ने राज्य शासन को भेजा ये प्रस्ताव
जांजगीर-चांपा. कचहरी चौक से लेकर केरा रोड के खोखरा चौक तक नई व चौड़ी सड़क बनेगी। इसके लिए कलेक्टर नीरज कुमार बनसोड़ ने प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेज दिया है। आने वाले दिनों में जिलेवासियों को नई सड़क की सौगात मिलेगी। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि केरा रोड की सड़क बेहद खराब हो चुकी है। वर्तमान में प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद इस सड़क में डिवाइडर बनाकर लोगों को और सांसत में डाल दिया। इसके बाद इस रूट की सड़क बेहद खराब हो चुका है। इसके चलते इस सड़क को नए सिरे से बनाने का निर्णय लिया गया है।
गौरतलब है कि केरा रोड की सड़क जिला मुख्यालय की सबसे व्यस्ततम सड़क मार्ग बन गया है। इस रूट में बस स्टैंड, दो कालेज एक हाईस्कूल, श्रम कार्यालय, विद्युत आफिस जेल, पुलिस लाइन, होमगाड्र्स कार्यालय, मंडी के अलावा अन्य कई प्रतिष्ठान है। इसके अलावा केरा रोड व पामगढ़ रोड के सैकड़ों गांव के लोग इस रूट में आवागमन करते हैं। सुबह से लेकर शाम तक हजारों की तादाद में इस रूट में लोगों का आवागमन होता है। खासकर सुबह और शाम को यह रूट महानगरों की तर्ज पर भीड़ भाड़ चलता है।
इसकी वजह से इस मार्ग की चौड़ाई बढ़ाना अत्यंत जरूरी थी। हालांकि चर्च तक सड़क की चौड़ाई पर्याप्त है, लेकिन चर्च के बाद सड़क बेहद संकरी है, जिसमें आवागमन करना मुश्किलों भरा होता है। वर्तमान में इस सड़क की बदहाली तब और बढ़ गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुलिस लाइन में कार्यक्रम था।
संकरी सड़क में भी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डिवाइडर बना दिया गया। डिवाइडर में लोग आए दिन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। बीते दिवस ही एक कार डिवाइडर से टकरा गई। इसके चलते बड़ी घटना टल गई। समस्या को लेकर लोगों ने कलेक्टर से मांग की थी। कलेक्टर ने इस रूट की सड़क को नए सिरे से चौड़ी व सुसज्जित बनाने के लिए इस्टीमेट तैयार कर राज्य शासन को भेजा था। जिसकी स्वीकृति मिल चुकी है। आने वाले दिनों में इस रूट की सड़क सर्वसुविधायुक्त बन जाएगी। इसका लाभ जिला मुख्यालय व आसपास के गांव के लोगों को मिलेगी।
हो चुकी कई मौतें
केरा रोड की सड़क में चौबीसों घंटे भीड़भाड़ की वजह से आए दिन बड़ी घटनाएं हो रही है। खासकर इस रूट में दो-दो शराब भ_ी होने के कारण हादसे और बढ़ रहे हैं। आए दिन इस रूट में सड़क दुर्घटना के कारण लोगों की मौत हो रही है। बीते एक साल के भीतर इस रूट में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। यदि सड़क और अच्छी बन जाए और डिवाइडर बने तो सड़क दुर्घटना में कमी लाई जा सकती है। लोग अच्छी सड़क पर चलेंगे तो दुर्घटना की संभावना कम होगी।
Published on:
02 Oct 2018 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
