
पुलिस ग्राउंड जलाए 30 हजार दीए
रायपुर. रविवार को पुलिस ग्राउंड में नारी के सम्मान पर मैं हूं प्रज्जवला... कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां महिलाओं ने 30 हजार दीए जलाकर लोगों को नारी सम्मान करने का संदेश दिया। शाम होते ही सामाजिक संस्था के सदस्य और महिलाएं ग्रांउड मेें विभिन्न आकृति में दीए जलाने पहुंचीं। जैसे शाम का अंधेरा खत्म हुआ दीए की रोशनी से पूरा ग्राउंड जगमगा उठा। संस्था प्रमुख प्रफुल चौधरी ने बताया, ग्राउड में दीए संस्था की ओर से उपलब्ध कराए। लोगों ने विभिन्न आकृति में दीए जलाए। इसमें ओम, स्वास्तिक, गायत्री परिवार का चिन्ह शामिल था। लोगों की घंटों मेहनत के बाद आकृति से निकली दीए के रोशनी ने हर किसी को आकर्षित किया। देर रात तक लोग यहां पहुंचते रहे। इस दौरान संस्था से दीपक श्रीवास्तव, घनश्याम पांडेय समेत अन्य उपस्थित रहे।
108 प्रतिभाशाली महिला का किया सम्मान
महिला दिवस पर सद्भावना साहित्य संस्थान की ओर से रविवार को वृंदावन हॉल में संस्था ने समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 108 महिलाओं का सम्मान किया। संस्था प्रमुख मूलचंद शर्मा ने 6 सालों से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में शहर के कवियाें ने महिलाओं के सम्मान में कविता पाठ किया।
Updated on:
08 Mar 2020 10:58 pm
Published on:
08 Mar 2020 10:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
