12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्घटना रोकने रक्षाबंधन त्योहार पर मवेशियों के गले में बांधा रक्षा पट्टिका

- मवेशियां दिन भर चारा चरती हैं फिर रात को नेशनल हाइवे की सड़कों पर झुंड में बैठ जाते हैं, इससे दुर्घटना होती है

2 min read
Google source verification
दुर्घटना रोकने रक्षाबंधन त्योहार पर मवेशियों के गले में बांधा रक्षा पट्टिका

दुर्घटना रोकने रक्षाबंधन त्योहार पर मवेशियों के गले में बांधा रक्षा पट्टिका

जांजगीर-चांपा. लायंस क्लव जांजगीर नैला द्वारा मवेशियों की बढ़ती सड़क दुर्घटना को रोकने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर रेडियम युक्त रक्षा पट्टिका बांधा गया। 26 अगस्त रात्रि में लायंस क्लब के सदस्यों ने इसके लिए अभियान चलाया और पहले दिन तकरीबन 50 मवेशियों के गले में रक्षा पट्टिका बांधा गया।

गौरतलब है कि जिले की हर सड़कों में मवेशियों का जमावड़ा आम हो चुकी है। मवेशियां दिन भर चारा चरती हैं फिर रात को नेशनल हाइवे की सड़कों पर झुंड में बैठ जाते हैं। ऐसे मवेशियां सड़कों में आए दिन भारी वाहनों के शिकार हो जाते हैं। नेशनल हाइवे की सड़कों में आए दिन इस तरह की सड़क दुर्घटनाएं आम हो चुकी है, जिसे देखते हुए लायंस क्लब जांजगीर नैला के सदस्यों ने रेडियम पट्टिका का बनवाया है और मवेशियों के गले में रेडियम पट्टिका बांधने का कार्य शुरू किया है।

Read More : इस खास अवसर पर माताएं रखेंगी व्रत, बच्चों के खिलौने भौंरा, बांटी की भी होगी पूजा, पढि़ए खबर...

26 अगस्त की रात से लायंस क्लब के सदस्य इस अभियान में जुट गए हैं। पहले दिन लायंस क्लब के सदस्यों द्वारा 50 मवेशियों के गले में रेडियम पट्टिका बांधा गया। मवेशियों को चारा का प्रलोभन देकर पास बुलाया जाता है और उसके गले में रेडियम पट्टिका बांधा गया। अब मवेशियों के गले में ऐसे रेडियम पट्टिका के बंधे होने से मवेशियां सड़क दुर्घटना से बच जाती हैं।

ऐसे होती है सुरक्षा
मवेशियों के गले में रेडियम पट्टिका बंधे होने से भारी वाहनों की रोशनी से रेडियम चमकता है। जिससे वाहन चालक सतर्क हो जाते हैं और स्पीड पर नियंत्रण रख मवेशियों को दुर्घटना से बचा लेते हैं। लायंस क्लब के इस पुनीत कार्य के लिए क्लब के सदस्यों ने बीड़ा उठाया है। क्लब के चार्टड अध्यक्ष देवेश सिंह ठाकुर ने बताया कि दाना दाताओं के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है, जो भी दान दाता इस कार्य में भाग लेंगे वे सहयोग स्वरूप इसमें दान कर सकते हैं। ताकि मवेशियों के गले में रेडियम पट्टिका बांधा जा सके।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग