CG Rape Case: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पीएचई चांपा में पदस्थ एसडीओ पर दैहिक शोषण का आरोप लगा है। मामले की शिकायत सिविल लाइल थाना पुलिस बिलासपुर में दर्ज की गई है। पीड़ित ने मामले की शिकायत राज्यपाल से भी की है, ताकि आरोपी के रसूख के आगे पुलिस भी मामले में टालमटोल न कर सके। फिलहाल मामले को लेकर एसडीओ सुर्खियों में है।