8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 नाबालिगों को कुचला, दोनों की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

Road accident: दूसरे गांव से काम निपटाकर बाइक से लौटने के दौरान दोनों किशोर हुए हादसे का शिकार, आक्रोशित लोगों को पुलिस ने किसी तरह कराया शांत, ट्रैक्टर चालक हुआ फरार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Dec 2023, 9:20 PM IST

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 नाबालिगों को कुचला, दोनों की मौत, लोगों का फूटा गुस्सा

2 minor boy dead body on road

जांजगीर-बाराद्वार. Road accident: बाराद्वार थाना क्षेत्र के सरहर गांव के आउटर कुम्हारी पहुंच मार्ग के स्वागत गेट के मोड़ में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 2 नाबालिगों को कुचल दिया। हादसे में दोनों किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। देर शाम तक पुलिस ने आक्रोशित लोगों को किसी तरह शांत कराया। इधर ट्रैक्टर का चालक मौके पर वाहन छोडक़र भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।


बाराद्वार पुलिस के अनुसार ग्राम बघौदा निवासी भूपेंद्र पिता राजकुमार सूर्यवंशी 15 व अभय सूर्यवंशी 17 वर्ष रविवार को बाइक पर सवार होकर किसी काम से सरहर गांव आए थे।

वे अपना काम निपटाकर अपने गृह ग्राम बघौद की ओर कुम्हारी पहुंच मार्ग होते हुए बाइक से लौट रहे थे। वे सरहर गांव के आउटर में मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 एएल-1160 के चालक ने टक्कर मार दी।

टक्कर से दोनों सडक़ पर गिरे और ट्रैक्टर के पहियों से कुचल गए। हादसे में दोनों नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों नाबालिगों की मौत के बाद बघौद गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें: मार्गदर्शन बीएड कॉलेज ने अधिक पैसे लेकर बेची सीट, शिकायत पर पहुंचे अफसरों ने एडमिशन पर लगाई रोक


परिजनों ने किया हंगामा
मृतक के परिजन व गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने उन्हें किसी तरह मनाया। इधर ट्रैक्टर चालक मौके पर वाहन छोडक़र भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।