8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्गदर्शन बीएड कॉलेज ने अधिक पैसे लेकर बेची सीट, शिकायत पर पहुंचे अफसरों ने एडमिशन पर लगाई रोक

Margdarshan B.Ed College: मार्गदर्शन बीएड कॉलेज बैकुंठपुर का मामला, प्री-बीएड एग्जाम के बाद चयन सूची में नाम शामिल लेकिन प्रवेश से वंचित 36 छात्रों ने कलेक्टर से की थी मामले की शिकायत, जांच में पहुंचे अधिकारियों ने पाई गड़बड़ी, वर्ष 2023-24 में एडमिशन पर लगा दी रोक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरीया

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Dec 2023, 8:55 PM IST

मार्गदर्शन बीएड कॉलेज ने अधिक पैसे लेकर बेची सीट, शिकायत पर पहुंचे अफसरों ने एडमिशन पर लगाई रोक

Investigation officers talk with students

बैकुंठपुर. Margdarshan B.Ed College: बीएड में मेरिट बेस की बजाय पैसा लेकर नीचे रैंक वाले स्टूडेंट्स को एडमिशन देने की शिकायत के बाद प्रशासनिक टीम मामले की जांच करने मार्गदर्शन बीएड कॉलेज तलवापारा बैकुंठपुर पहुंची। प्रथमदृष्टया बीएड पाठ्यक्रम 2023-24 में प्रवेश प्रक्रिया एससीईआरटी की गाइडलाइन विपरीत पाई गई। इसके बाद जांच टीम ने 21 दिसंबर को जारी चयन सूची के आधार पर एडमिशन देने पर रोक लगा दी है।


प्री-बीएड एग्जाम में मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स को मार्गदर्शन बीएड कॉलेज में एडमिशन नहीं देने के मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। 36 स्टूडेंट्स विधायक के पास शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को मार्गदर्शन बीएड कॉलेज बैकुंठपुर में चयन सूची के आधार पर एडमिशन लेने बुलाया गया था।

चयन सूची दोपहर 12 बजे निकलने वाली थी। लेकिन सभी स्टूडेंट्स के जाने के बाद शाम ५.३० बजे चयन सूची चस्पा कराई गई थी। इसमें प्री-बीएड रैंक के आधार पर एडमिशन नहीं दिया गया है, बल्कि एससीईआरटी से निर्धारित शुल्क से अधिक पैसा लेकर एडमिशन दिया गया है, जो प्री-बीएड की रैंकिंग सूची में शामिल नहीं थे।

मामले में मार्गदर्शन बीएड कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई थी। मामले में विधायक ने कलेक्टर को एडमिशन में धांधली की जांच करने निर्देश दिए। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने तहसीलदार अमृत सिंह के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम गठित कर जांच करने भेजा।

टीम कॉलेज पहुंची और प्री-बीएड में चयन होने वाले स्टूडेंट्स का बयान दर्ज किया। प्रथमदृष्टया बीएड प्रवेश प्रक्रिया एससीईआरटी की गाइडलाइन विपरीत पाई गई। मामले में 21 दिसंबर को जारी चयन सूची के आधार पर एडमिशन देने पर रोक लगाई गई है।

ये हैं जांच टीम के सदस्य
-अमृता सिंह, तहसीलदार बैकुंठपुर।
-नायब तहसीलदार बैकुंठपुर।
-संजय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया।
-एमआर भगत, जिला क्रीड़ा अधिकारी कोरिया।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री बनकर घर लौटे बेटे का मां ने आरती उतारकर किया स्वागत, भावुक हुआ पल, जमकर मना जश्न


यह खामियां मिलीं
प्रशासन की जांच टीम तहसीलदार के नेतृत्व में जांच करने पहुंची। इसमें नायब तहसीलदार बैकुंठपुर, जिला शिक्षा अधिकारी कोरिया एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी कोरिया शामिल थे। टीम ने प्री-बीएड में चयन होने वाले स्टूडेंट्स का बयान दर्ज किया।

शिकायत की जांच में प्रथमदृष्टया बीएड पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया एससीईआरटी के विधिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाई गई। वहीं 21 दिसंबर को जारी चयन सूची में अनियमितता पाई गई है।

मामले में आगामी आदेश तक मार्गदर्शन बीएड कॉलेज(मार्गदर्शन शिक्षण संस्थान) में बीएड पाठ्यक्रम 2023-24 के लिए 21 दिसंबर 2023 को जारी चयन सूची की प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। जांच टीम ने कॉलेज प्रबंधन द्वारा जारी चयन सूची की प्रवेश प्रक्रिया को आगामी आदेश तक स्थगित रखने निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: झारखंड से पिकनिक मनाने छत्तीसगढ़ आया युवक पलटन घाट में डूबा, नहाने के दौरान फिसला पैर


चयन सूची में पाई गई गड़बड़ी
बीएड प्रवेश प्रक्रिया एवं चयन सूची के संबंध में छात्रों की ओर से प्रस्तुत शिकायत मिली थी। मामले को विधायक तथा कलेक्टर ने संज्ञान लिया और जांच दल गठित कर शिकायत की जांच की गई है। जांच में बीएड कॉलेज में जारी चयन सूची में प्रथम दृष्टया अनियमितता पाई गई है। इससे बीएड की प्रवेश प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने निर्देश दिए गए हैं।
अमृता सिंह, जांच अधिकारी एवं तहसीलदार बैकुंठपुर