21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपिया नहर के पास डकैती की योजना बना रहे छह आरोपी गिरफ्तार, तीन जिंदा कारतूस व एक पिस्टल जब्त

-पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों को नहीं पकड़ पाते तो निश्चित ही वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर भाग निकलते।

2 min read
Google source verification
सपिया नहर के पास डकैती की योजना बना रहे छह आरोपी गिरफ्तार, तीन जिंदा कारतूस व एक पिस्टल जब्त

सपिया नहर के पास डकैती की योजना बना रहे छह आरोपी गिरफ्तार, तीन जिंदा कारतूस व एक पिस्टल जब्त

जांजगीर-चांपा. डभरा व फगुरम पुलिस ने शुक्रवार की सुबह डकैती की योजना बनाते हुए छह युवकों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पायी है। एसपी नीतु कमल के निर्देशन में डकैत वारदात को अंजाम देने से पहले ही छह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। डकैतों के कब्जे से पुलिस ने तीन जिंदा कारतूस व एक पिस्टल जब्त किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया है। डभरा पुलिस व फगुरम चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भदरी चौक सपिया नहर के पास कुछ संदिग्ध युवक डकैती की योजना बना रहे हैं। उनके पास हथियार भी है। सूचना पाकर क्राइम ब्रांच की टीम व डभरा पुलिस संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचे और छह आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे किसी राहगीर या राइसमिल या ट्रकों को रोककर लूटपाट करने वाले हैं। इसी दौरान मुखबिर ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों के कब्जे से तीन जिंदा कारतूस व एक पिस्टल जब्त किया है।

Read More : सीपत-बलौदा-उरगा मार्ग में कुछ दिन पहले बनी पुलिया धंसी, घटिया निर्माण को लेकर विधायक ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा

आरोपियों से हथियार के कागजात मांगे, लेकिन वे कागजात पेश नहीं कर पाए। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से एक डंडा, लोहे का रॉड, वारदात के पहले इस्तेमाल में लाए जाने वाले काले रंग की सोल्ड पल्सर बाइक, स्पेलेंडर, एक स्कूटी जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 399, 402, 25-27 आम्र्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल किया गया है।

पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते आरोपियों को नहीं पकड़ पाते तो निश्चित ही वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर भाग निकलते। मामले का मास्टरमाइंड सूरत लाल भारद्वाज है। उसी के कब्जे से पुलिस ने देशी पिस्टल व जिंदा कारतूश जब्त किया है। उक्त कार्रवाई में फगुरम चौकी प्रभारी एनके तिवारी एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही।

पकड़े गए आरोपी
01. सूरत लाल भारद्वाज (32) सिंघीतराई
02. राकेश कुमार (31) कुलबा
03. अनुरूद्ध (37) सारसकेला
04. मनोज कुमार (30) सपोस
०५.नंदकुमार (37) मेढ़ापाली
०६. पंकज राय (35) आईटीआई कालोनी खरसिया

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग