यहां तक तो सब ठीक है, पर अब यह समस्या आ रही है कि उनकी बात प्रधानमंत्री तक पहुंच नहीं रही, जिससे शनिवार को प्रस्तावित कार्यक्रम के प्रोटोकाल में प्रतिमा अनावरण जुड़ नहीं सका है। प्रधानमंत्री के प्रोटोकाल में प्रतिमा लोकार्पण कार्यक्रम को शामिल कराने समाज के पदाधिकारियों के साथ ही प्रशासन का पसीना निकल रहा है। इससे समाज के लोगों की बेचैनी बढ़ गई है, जबकि प्रधानमंत्री के हाथों प्रतिमा अनावरण की तैयारी पूरी हो चुकी है और यह बात क्षेत्र में फैल चुकी है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के हाथों सरदार पटेल की प्रतिमा अनावरण कराने समाज के पदाधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं।