इसमें सबसे ज्यादा परेशान और चिंतित क्षेत्र के किसान हैं। आज ही जैजैपुर क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में जैजैपुर स्थित तहसील कार्यालय अपनी जमीन का पंजीयन कराने के लिए पहुंचे थे, लेकिन कार्यलय में अधिकारी नहीं होने के कारण उनको घंटो इंतजार करना पड़ा। साथ ही किसानों को धान खरीदी केंद्र के ऑपरेटरो ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया था। आज पंजीयन नहीं करा पाते है तो धान बेच नहीं पाएंगे। जिसके बाद किसानों की चिंता और बढ़ गई। खजुरानी, भोथिया, मलनी, आमगांव, दर्राभाठा, ठठारी सहित दर्जनों भर के किसान जैजैपुर तहसील कार्यालय पहुंचे थे। जब इसकी जानकारी पत्रिका टीम को मिली तो सक्ती अनुविभागीय अधिकारी से चर्चा किया गया और किसानों को बताया गया कि 30 अक्टूबर तक किसानों की पंजीयन कार्य किया जायेगा जिसके बाद किसानों ने राहत की सांस ली।