23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#topic of the day- धान का कटोरा कहीं गायब हो गया है : किरण

पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे

2 min read
Google source verification
पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे

पत्रिका टॉपिक ऑफ द डे

जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे कार्यक्रम में गुरुवार को पत्रिका कार्यालय में कांग्रेस से अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की राज्य सचिव किरण भारती अनंत उपस्थित हुईं। उन्होंने बताया कि भाजपा शासन में साल दर साल उन्नति की जगह राज्य की अवनति हुई है। जो राज्य धान का कटोरा के नाम से जाना जाता था आज वह कहीं खो गया है। यहां धान की कीमत सातवें आसमान पर पहुंच गई है और धान की राजनिति धन की राजनीति बनकर रह गई है।


उन्होंने बताया कि किसानों को उनका सही समर्थन मूल्य व बोनस सरकार नहीं दे रही है। इससे किसान गरीब होने के साथ ही कर्ज के तले दबता जा रहा है। इतना ही नहीं सब्सिडी के माध्यम से गरीबों को पहले जहां ३५ किलो चावन दिया जाता था वह अब घटाकर मात्र ७ किलो हो गया है।

Read more : पूर्व विधायक के मद से बने चबूतरे की रंगाई पुताई करवारकर विभाग ने बता दिया वर्तमान विधायक का निर्माण, पढि़ए इस गोलमाल की पूरी दास्तान

ऐसा करके शासन ने उनका हक छीना है। अनंत मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ लोक संगीत की धनी है। लोक गायिका के रूप में उनकी पहचान राज्य ही नहीं पूरे देश में है। अनंत का कहना है कि अब वह राज्य में बदलाव लाना चाहती हैं, इसीलिए उन्होंने राजनीति में कदम रखा है। उनका कहना है कि राजनीत में आकर ही वह सही बदलाव ला सकती है। उनका मानना है कि राजनीति भी समाज सेवा का दूसरा रूप है।

महिला समूह को दे रही प्रोत्साहन
किरण भारती अनंत एनजीओ के माध्यम से महिलाओं का समूह संचालित करती हैं। वहां वह एक समूह तैयार कर अपने बीच से कुछ पैसा इकट्ठा करती है और उसे जरूरतमंत को मदद के रूप में खर्च करती हैं। इतना ही नहीं वह महिलाओं में आत्मबल जगाने का कार्य भी कर रही हैं।