एसडीएम ने बगैर देरी किए ग्रामीणों के बताए लोकेशन के आधार पर उक्त गाड़ी को ट्रेस करवाया। ग्राम कोसीर के करीब उक्त बोलेरो क्रमांक सीजी१० एएल ८४९६ को रोक कर जांच की गई। जिसे देख कर जांच टीम के भी होश उड़ गए। गाड़ी का पिछला हिस्सा भारतीय जनता पार्टी के सामान से भरे बोरियों से पैक था। टीम ने बोरियों को खोल कर जांच की। जिसमें भाजपा की सदस्यता वाले फार्म, पार्टी की टोपी, कमल, कलश, डायरी, पम्पलेट, बिल्ला व अन्य सामान थे। जिसके बाद उक्त गाड़ी को एक तय स्थान पर लाकर गाड़ी में रखे पैकेट की गिनती की गई। जिसमें ६२ पैकेट होने की पुष्टि हुई।