19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Janjgir Champa / Breaking : ससुर की गैंती से हत्या करने के बाद महिला पहुंची थाने, पुलिस को बताई ये बात…

Breaking : ससुर की गैंती से हत्या करने के बाद महिला पहुंची थाने, पुलिस को बताई ये बात…

- घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम घटना स्थल पहुंची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 26 Oct 2018, 1:17 PM IST

Breaking : ससुर की गैंती से हत्या करने के बाद महिला पहुंची थाने, पुलिस को बताई ये बात...

Breaking : आखिर किस बात पर भड़क गई बहू, गैंती से वार कर ससुर को मौत के घाट उतारा, पढि़ए खबर...

जांजगीर-जैजैपुर. जैजैपुर थानांतर्गत ग्राम बोड़सरा में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बहू ने अपने वृद्ध ससुर को गैंती से वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बहू थाने में आत्म समर्पण करने पहुंच गई। इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी बहू से पूछताछ कर रही है। फिलहाल शाम तक घटना की वजह भी सामने आ जाएंगे। पुलिस युद्ध स्तर पर जांच शुरू कर दी है।

जैजैपुर पुलिस के मुताबिक बोड़सरा निवासी बिदुर चंद्रा पिता पीलू राम (60) अपने घर में नाती व बहू देवकुमारी (36) के साथ रहता था। महिला का पति जम्मूकश्मीर में कमाने खाने गया है तो वहीं मृतक बिदुर की पत्नी की काफी दिनों पहले मौत हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि ससुर व बहू में काफी दिनों से किसी बात को लेकर अनबन था। घर में बच्चों से भी अपने दादा से पटती नहीं थी। आए दिन दोनों के बीच विवाद होते रहता था। शुक्रवार की सुबह घर सूना था। घर में केवल ससुर व बहू बस थे। हर बार की तरह आज भी दोनों के बीच विवाद हुआ और बहू देवकुमारी ने अपने ससुर बिदुर चंद्रा पर गैंती से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बिदुर की घटना स्थल पर रक्त रंजित शव पड़ा था।

Read More : तेज रफ्तार ट्रेलर ने महिला को रौंदा, आक्रोशित भीड़ ने मुआवजे को लेकर दो घंटे तक सड़क किया जाम

शरीर से खून की धार बह रही थी। घर पूरी तरह से सूना था। देवकुमारी जब थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी तब पुलिस भी सन्न रह गई। पुलिस घटना स्थल पहुंचने में देर नहीं की और तत्काल शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई है। इधर घटना की सूचना आरोपी महिला के पति को दे दी गई है।