23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#topic of the day- किसानों को ठग रही है राज्य सरकार : शंकर सिंघानिया

टॉपिक ऑफ द डे

2 min read
Google source verification
टॉपिक ऑफ द डे

टॉपिक ऑफ द डे

जांजगीर-चांपा. पत्रिका डॉट कॉम द्वारा आयोजित टॉपिक ऑफ द डे कार्यक्रम में सोमवार को पत्रिका कार्यालय में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के जिला प्रवक्ता शंकर सिंघानिया उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि राज्य सरकार किसानों के साथ पूरी तरह से छलावा कर रही है। किसान बोनस, बीमा, व बीज सहित अन्य योजनाओं के नाम पर ठगे जा रहे हैं। किसान बोनस पाने को लेकर लाइन में खड़ा है,

जो कि राज्य हित में नहीं है। शंकर सिंघानिया ने अपने बारे में बताया कि ग्रीन वल्र्ड सोसायटी के सदस्य रहे हैं और पर्यावरण प्रेमी हैं, लेकिन दुखद कि जांजगीर जिले में पर्यावरण को लेकर कोई कार्य नहीं हो रहा है। यहां की जमीन बंजर होती जा रही है। वन विभाग व राज्य शासन पौध रोपण के नाम पर सिर्फ फंड का बंदरबंाट कर रही है। वर्धा, पीआईएल सहित अन्य उद्योग भी पर्यावरण को लेकर चिंतित नहीं है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। महिलाओं का सम्मान नहीं हो रहा है।

सरकार स्वयं स्कूल बंद कर शराब की दुकाने चला रही है, जो कि निंदनीय है। पूरे छत्तीसगढ़ में जल संकट गहराया है। करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी इसका समाधान जिले में नहीं निकला है। लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि जोगी की सरकार बनती है तो वह सभी योजनाओं को लागू करने सहित सर्व हित के लिए कार्य करेगी।


तीसरी नहीं पहली शक्ती है जोगी कांग्रेस
सिंघानिया ने बताया कि राज्य के मुखिया डॉ. रमन सिंह ने कहा था कि कुछ महीनों की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे राज्य में तीसरी शक्ती है और उनके मुखिया का प्रभाव है। उनकी सभा में राहुल गांधी की भीड़ से भी अधिक भीड़ थी। लेकिन इसके पलटवार में अजीत जोगी ने कहा कि छजकां तीसरी नहीं राज्य की पहली शक्ती है और यह हम नहीं क्षेत्र की जनता बता रही है।