
जांजगीर. ग्राम सरखों बरछा पारा के बीरेंद्र साव की पत्नी कौशिल्या साव (40) आज सुबह घर में अपने आपको मिट्टी तेल डालकर आग के हवाले कर लिया। महिला आग में पूरी तरह झुलस गयी है। महिला के चीखने व चिल्लाने पर घर के परिजन देखकर आग बुझाने का प्रयास किया। घटना की खबर लगते ही मोहल्लेवासियों की भीड़ लग गई थी। घटना के बाद 108 बुलाकर प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।
Published on:
27 Mar 2018, 11:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.