
जिसकी निकासी के लिए किसी ने कोई प्रयास नहीं किया
जांजगीर-चांपा. सारागांव नगर के वार्ड पांच में एक ऐसी गली है। जहां लोग उस गली में चलने से भी डरते है। कोई भी इस गली मे चलने से पहले एक बार भगवान को जरूर याद करता है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस गली में करीब दो महीने से एक फिट तक का पानी भरा हुआ है। जिसकी निकासी के लिए किसी ने कोई प्रयास नहीं किया है। जिसका खामियाज मोहल्लेवासी भुगत रहे हैं।
पानी भरने के कारण गली में काई भी जम गया है। गली में काई जमने के कारण रोजाना तीन से चार लोगों का यहां फिसलकर गिरना आम बात हो गई है। जिससे लोगो को काफ़ी चोट लगरही है। मोहल्लेवासियों द्वारा गली में नाली बनाने का मांग लंबे समय से की जा रही है। लेकिन इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधि तक उदासीन बने हुए हैं। नगर पंचायत की घोर लापरवाही के कारण ही गली में चलने वाले लोगों एवं मोहल्लेवासियो को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत द्वारा जल्द से जल्द पानी निकासी का प्रबंध नहीं किया जाता है। तो लोगो ने आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगो का गुस्सा नगर पंचायत के प्रति पनप रहा है। जो कभी भी भड़क सकता है। इस दिशा में नगर पंचायत को यथा शीघ्र सार्थक कार्यवाही करने की दरकार है। जिससे गली में जल जमाव ना हो और गाली की हालत सुधर सके।
जल जमाव होने के कारण लोगों को सता रहा है डेंगू का डर
गली में जल जमाव होने के कारण मोहल्लेवासियो को डेंगू का डर सता रहा है। क्योकि इस समय राज्य में डेंगू का कहर जोरो पर है। जल जमाव होने के कारण उस मोहल्ले में मच्छर बहुत ज्यादा है। जो लोगो को काट रहे है। जिससे लोगो को डेंगू जैसे गंभीर बीमारी हो जाने का डर सता रहा है।
Published on:
25 Aug 2018 07:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
