26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार सावन के महीने को खास बनाएंगे पांच सोमवार, जानिए शिव आराधना से जुड़ी हर बात

हिंदू कैलेंडर में सावन का महीना खास
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 22 Jul 2018, 8:18 AM IST

हिंदू कैलेंडर में सावन का महीना खास

हिंदू कैलेंडर में सावन का महीना खास

जांजगीर-चांपा. हिंदू कैलेंडर में सावन का महीना खास स्थान रखता है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा की जाती है और सोमवार के व्रत रखने का भी विधान है।

कुंवारी लड़कियां इस महीने में भोलेनाथ की कृपा से अच्छा वर पाने के लिए खासतौर पर इस व्रत को रखती हैं। सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हो रहा है और 30 जुलाई को सावन महीने का पहला सोमवार पड़ेगा।


सावन का महीना 28 जुलाई से शुरू हो रहा है। इस बार सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीन में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस साल सावन का महीना बहुत खास है। पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 30 दिनों का है

Read more : लगातार हो रही बिजली कटौती से त्रस्त होकर लोगों ने शुरू कर दिया आंदोलन

जिसमें पांच सोमवार शामिल हैं। पिछले साल सावन का महीना 29 दिन का था, जिसमें 4 सोमवार शामिल थे, वहीं संक्रांति की गणना से सावन का महीना 16 जुलाई से ही शुरू हो गया है। यानी कि पहला सोमवार बीत चुका है, लेकिन पूर्णिमा की गणना के अनुसार 28 जुलाई से सावन आरंभ हो रहा है और पहला सावन सोमवार 30 जुलाई को है। पूर्णिमा की गणना के अनुसार इस बार 30 जुलाई, 6 अगस्त, 13 अगस्त और 20 अगस्त समेत चार सोमवार होंगे।

अगर संक्रांति की गणना को मानें तो इस बार सावन में पांच सोमवार है। साथ ही सावन पूरे 30 दिनों का है। इस बार अधिक मास के कारण पांच सोमवार का योग बन रहा है।


इस बार सावन का महीना क्यों है खास
संक्रांति की गणना के मुताबिक इस साल सावन के महीने में रोटक व्रत लग रहा है। शास्त्रों के अनुसार जिस साल सावन में 5 सोमवार होते हैं, उस साल रोटक व्रत लगता है। मान्यता के अनुसार रोटक व्रत यानी 5 सोमवार व्रत रखने वालों की भगवान शिव और माता पार्वती सभी इच्छाएं पूरी करते हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार सावन के महीने में संपूर्ण सृष्टि का संचालन शिवजी के उग्र रूप रुद्र के हाथ में होता है। 28 जुलाई से शुरू होने वाला सावन का महीना 26 अगस्त तक चलेगा। इसी दिन रक्षाबंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा।


सावन के महीने का महत्व
चैत्र के पांचवे महीने को सावन का महीना कहा जाता है। सावन के महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव ने सावन के महीने में माता पार्वती की तपस्या से खुश होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकारा था। सावन के महीने में भगवान शिव अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में व्रत रखने वाली लड़कियों को भगवान शिव के आशीर्वाद से मनपसंद जीवनसाथी प्राप्त होता है। इस महीने में भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से पद, प्रतिष्ठा, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग