ग्राम पंचायत भवरेली के आश्रित ग्राम मोहगांव के लोगों ने बताया कि सरकार लोगों को संचार क्रांति योजना के तहत मोबाइल तो बांट रही है, लेकिन इसमें भी भेदभाव कर रही। कई गांवों में मोबाइल बंटा है, लेकिन कई गांव के लोगों का नाम ही गायब है। हद तो तब हो जा रही है जब ब्लाक मुख्यालय के गांव का नाम ही लिस्ट से गायब है। इसके चलते लोगों में रोष व्याप्त है।