प्रदेश में मोदी की छठवीं सभा
वर्ष 2014 के लोक सभा चुनाव के बाद 4 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदेश में छठवीं सभा है। इससे पहले नरेंद्र मोदी दंतेवाड़ा, राज्योत्सव रायपुर, जांगला, डोंगरगढ़ और भिलाई आ चुके हैं। इसके बाद जांजगीर में उनकी छठवीं सभा होगी। हालांकि प्रधानमंत्री बनने से पहले नरेंद्र मोदी जांजगीर चांपा जिले में दो बार पहले भी आ चुके हैं। जिसमें वर्ष 2003 के चुनाव में चांपा की चुनावी सभा को संबोधित किए थे। इसके बाद वर्ष 2008 में शिवरीनारायण की सभा को संबोधित किए थे। दोनों बार वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे।