23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आखिर क्या है वजह, क्यों यहां के विधायक को करना पड़ा चक्काजाम?

आठ सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग

2 min read
Google source verification
आठ सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग

आठ सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग

जांजगीर-चांपा. नगर की आठ सूत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर विधायक मोतीलाल देवांगन के नेतृत्व में शुक्रवार 4 मई को सुबह 10 बजे से कोरबा रोड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्टी पार्षदों एवं आम नागरिकों द्वारा धरना देकर चक्काजाम किया गया।

आंदोलन स्थल पर दो घंटे बाद पहुंचे एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने चर्चा कर समस्याओं के निर्धारित समयावधि में निराकरण करने का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद विधायक देवांगन द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आंदोलन समाप्त कर दिया गया।


विधायक देवांगन को चांपा में जनसंपर्क के दौरान नागरिकों ने नगर की अनेक समस्याओं से अवगत कराकर इनके निदान की मांग की। इसके पश्चात विधायक देवांगन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित कलेक्टर तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखकर शहर की समस्याओं के निराकरण की मांग की।

लंबी अवधि बीत जाने के बावजूद शहरी समस्याओं के निदान की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं किये जाने से आक्रोशित विधायक देवांगन ने नगर की आठ सूत्रीय ज्वलंत समस्याओं के निदान की मांग को लेकर चक्काजाम की चेतावनी दी। निर्धारित समयानुसार विधायक देवांगन नगर एवं क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों, पार्टी पार्षदों तथा गणमान्य नागरिकों के साथ मोटर सायकल रैली निकालकर कोरबा रोड पहुंचे।

यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन कर आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन की अकर्मण्यता के चलते चांपा में पेयजल सहित कई समस्याएं व्याप्त है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश शर्मा तथा पालिकाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने भी संबोधित किया। आंदोलन शुरु होने के पश्चात यहां पहुंचे एसडीएम युगल किशोर उर्वशा ने विधायक देवांगन को उनकी आठ सूत्रीय मांगों पर निर्धारित समयावधि में कार्यवाही करने का लिखित आश्वासन दिया।

आंदोलन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पं. बनवारी लाल शर्मा, रामकिंकर शुक्ला, आरिफ अंसारी, डॉ. एचपी सराफ, धीरेन्द्र बाजपेयी, हाजी मो. हनीफ खान, नारायण प्रसाद सोनी, अर्जुन लाल मनवानी, सत्यनारायण देवांगन, मनोज मित्तल, नागेन्द्र गुप्ता, उमेश तिवारी, उपकार सिंह ढिल्लो सहित नगरवासी उपस्थित रहे।