26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब सिर पर चढा नशा तो मामूली सी बात पर अपने हमप्याले दोस्त को ईंट से मारकर उतार दिया मौत के घाट

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 19 Jul 2018, 8:29 PM IST

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

बाराद्वार. बाराद्वार थाना के कुम्हारीकला में दो हमप्याले दोस्त आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। दोनों का नशा बढ़ गया और विवाद होने लगा। विवाद बढऩे के बाद एक युवक ने अपने दिव्यांग साथी के सिर में ईंट से सिर में वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

चोट बेहद गंभीर था, बेहतर इलाज नहीं होने की वजह से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।


बाराद्वार पुलिस के मुताबिक ग्राम पंचायत कुम्हारीकला में बुधवार की शाम ५ बजे बाजार चौक में बाजार लगा हुआ था। वहां मुकेश कुमार बरेठ पिता समेलाल (26) अपने साथी लछनपुर निवासी बल्लू उर्फ विपिन सिंह ठाकुर पिता स्व. बंशी सिंह (21) के साथ शराब पी रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और आपस में गाली गलौच करने लगे। दिव्यांग मुकेश कुमार विपिन को नशे में गंदी गंदी गाली दे दिया।

Read more : #घर से स्नान करने के लिए निकले युवक की तालाब में तैरते हुए मिली लाशा, पुलिस जुटी जांच में

इससे तैस में आकर बल्लू उर्फ विपिन सिंह ने मुकेश के सिर में ईंट से वार कर दिया। इससे मुकेश के सिर में गंभीर चोटें आई। सिर में चोट लगे हुए स्थिति में मुकेश ने मामले की रिपोर्ट बाराद्वार थाने में दर्ज कराई थी। बाराद्वार पुलिस ने मुकेश की स्थिति को देखते हुए डॉक्टरी मुलाहिजा कराया, इसके बाद विपिन के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था।

पुलिस ने मुकेश से कहा था कि इलाज अच्छे से कराकर घर चले जाओ। मुकेश अच्छे से इलाज कराने के बजाए इसी हालत में घर चला गया। इतना ही नहीं वह सिर में लगे मरहम पट्टी को भी नोचकर निकाल डाला। गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे मुकेश की तबीयत बिगड़ गई।

उसके परिवार वाले उसकी स्थिति को देखते हुए ने उसे ईलाज के लिए बाराद्वार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुकेश की मौत के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए और विपिन की तलाश शुरू कर दी। विपिन को पुलिसने अपने कब्जे में ले लिया और पुलिस उसके खिलाफ धारा ३०२ के तहत जुर्म दर्ज किया है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग