प्रार्थी गांझू राम नागवंशी और दिल साय नाग, दोनों निवासी ग्राम कुकरीचोली, थाना बागबहार के द्वारा पुलिस को शिकायत मिली थी कि, जनक यादव, निवासी माटी पहाड़, गंगा यादव निवासी कुकरी चोली, पीताबर यादव निवासी छाता सराई, जनार्दन यादव निवासी छाता सराई, मुरलीधर यादव निवासी छाता सराई के द्वारा प्रार्थी गांझू राम नागवंशी से वर्ष 2013-14 में राशन कार्ड में बीस हजार रु सरकारी पैसा मिल रहा है, बोलकर उसके राशन कार्ड व वोटर आईडी कार्ड को मांग कर ले लिया गया था।