15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के बहाने उसकी बहन के साथ प्रेमी और उसके दोस्तों ने किया गैंग रेप

पीड़िता जब पहुंची तो वहां किसी तरह के जन्मदिन की पार्टी नहीं मनाई जा रही थी। वहां आरोपी अजीत और उसके अन्य दो दोस्त विवेक और महेश ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शर्मिदगी की वजह से ये बात किसी को नहीं बताई। पीड़िता का पति केरल में काम करता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 20 Dec 2019, 6:35 PM IST

gang_rape_in_patthalgaon.jpg

जशपुर. जिले के पत्थलगांव इलाके में गैंग रेप की बहुत ही घिनौनी घटना सामने आयी है। जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका के शादीशुदा बहन को जन्मदिन मनाने के बहाने गांव से 80 किमी दूर बुलाया और कहा कि उसकी बहन भी यही हैं। पीड़िता जब वहां पहुंची तो उसकी बहन के प्रेमी समेत तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घिनौनी हरकत: पत्नी ने 10 साल की मासूम को घर बुलाकार पति और दोस्त से करवाया दुष्कर्म, गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, बीते 1 नवम्बर को फूलेता गांव के रहने वाले अजीत बंजारा ने अपनी प्रेमिका की बहन को फोन किया और कहा कि वह उसके बहन का जन्मदिन मना रहा है और चाहता है कि वह भी उसमे शामिल हो। पीड़िता उसकी बातों में आ गयी और अपने घर से 80 किलोमीटर दूर आरोपी के घर चली गयी।

पीड़िता जब पहुंची तो वहां किसी तरह के जन्मदिन की पार्टी नहीं मनाई जा रही थी। वहां आरोपी अजीत और उसके अन्य दो दोस्त विवेक और महेश ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शर्मिदगी की वजह से ये बात किसी को नहीं बताई। पीड़िता का पति केरल में काम करता है।

जब वह घर लौटा तो पीड़िता ने पूरी बात अपने पति को बताई। जिसके बाद पति ने पत्थलगांव थाने में तीनो आरोपियों के खिलाफ शिकायत दज करवाई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 366, 376, 506 बी का मुकदमा दर्ज कर और तीनो को गिरफ्तार कर लिया ।

ये भी पढ़ें: फेसबुक पर दोस्ती परवान चढ़ी तो प्रेमी ने प्रेमिका को बुलाया दिल्ली, शारीरिक सम्बन्ध बनाने के बाद शादी से मुकरा