CG Crime News: जशपुर जिले के नारायणपुर थाना पुलिस ने एक 17 साल के नाबालिग छात्र के अपहरण के मामले में एक अशासकीय महिला शिक्षिकों को गिरफ्तार किया है। शिक्षिका पर अपने पूर्व प्रेमी के साथ नाबालिग छात्र के अपहरण फिर उसे एक दिन अपने कमरे में बंद करने फिर जशपुर जाने वाली बस में बैठाकर भेजने के आरोप हैं। दोनो आरोपियों ने इस घटना को महिज इस लिए अंजाम दिया क्योंकि अपहृत किशोर की बहन आरोपी युवक को शादी के लिए पसंद नहीं कर रही थी। आरोपियों के विरूद्ध भान्यासं की धारा 137-2, 296, 142, 127-2, 3, 5 का अपराध दर्ज किया गया है।