
CG Rape Case: छत्तीसगढ़ की जशपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। कोरवा जनजाति की एक रेप पीड़िता की एफआईआर लिखने के एवज में मुर्गा और पैसे मांगने का आरोप है। जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र के पंड्रापाठ पुलिस चौकी के प्रभारी व स्टाफ पर रेप पीड़िता के पति ने आरोप लगाए हैं। आदिवासी समुदाय की पीड़िता के पति ने मामले की लिखित शिकायत जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी की है।
इस मामले ने शनिवार को तक तूल पकड़ लिया जब प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस संबंध में अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। पीड़ित पहाड़ी कोरवा द्वारा पुलिस अधीक्षक जशपुर में की गई शिकायत की कॉपी और पीड़ित के बयान को पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल उठाया है।
आदिवासी रेप पीड़िता के पति की बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो और लिखित शिकायत की कॉपी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने राज्य की पुलिस व्यवस्था को फेल बताया है और राज्य के गृहमंत्री को पद से हटाने की मांग भी की है।
CG Rape Case: कुछ ही देर में इस पूरे मामले में जशपुर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने पूरे मामले की जांच के लिए बगीचा एसडीओपी की अगुआई में एक जांच टीम का एलान करते हुए, बयान जारी किया कि, दुष्कर्म पीड़िता और उसके पति जिस दिन पंडरापाठ चौकी पहुंचे उसी दिन बगीचा थाने में मामले में अपराध कायम करते हुए आरोपी की गिरफ्तार हो गई।
उन्होंने पीड़ित पक्ष को किसी के द्वारा बरगलाने की बात कही। सोमवार को एसपी शशि मोहन सिंह ने इस मामले में मीडिया से बात की ओर बताया कि 2 दिसबर की रात को आरोपी के द्वारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। 3 दिसबर की सुबह घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किया और अगले दिन उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि किसी ने पीड़िता के पति को यह बता दिया कि पुलिस ने आरोपी को बचाने के उद्देश्य से आरोपी के विरुद्ध आपीसी की धारा 376 दर्ज करने के बजाय बीएनएस, भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 लगा दिया है।
इस वजह से पीड़िता का पति अज्ञानतावश धारा 376 लगाने ली जिद्द कर रहा था। इस पर पुलिस द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि धराएं और नियम में बदलाव हुए हैं और बदलाव के बाद धारा 376 के जगह धारा 64 लगाया जाना है, लेकिन पीड़िता का पति इस बात को मानने को तैयार नहीं था और वह चौकी में इसी बात को लेकर विवाद करने लगा तथा बड़े अधिकारियों से शिकायत करने की बात कहकर वहां से चला गया था।
Published on:
08 Dec 2024 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
