जशपुरनगर. Chitfund: विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों जशपुर, सरगुजा, कोरिया, बलरामपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायपुर एवं बलौदाबाजार के कुल 11 हजार 396 निवेशकों से 54 करोड़़ 38 लाख 11 हजार 862 रुपए की भारी भरकम राशि की ठगी कर फरार हो गया था। इस मामले में जशपुर पुलिस ने फरार संचालक फूलचंद बिषे निवासी इन्दौर मध्यप्रदेश उज्जैन से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी उज्जैन में झोपड़ीनुमा मकान बनाकर छिपकर रह रहा था।