
Crime News: जशपुर जिले की एक अविवाहित युवती की पहले शाइी डॉट कॉम के माध्यम से जान पहचान हुई, फिर फेसबुक पर हुई दोस्ती फिर वाट्सएप से आरोपी युवक ने युवती की प्राईवेट वीडियो बना ली। परेशानी की बात तब पैदा हुई जब आरोपी युवक ने उस अश्लील वीडियो को सोशल साइट्स पर अपलोड कर वायरल कर दिया।
इस प्रकार से बिहार के युवक से जिले की एक युवती की सोशल मीडिया में दोस्ती का भारी बदनामी से अंत हुआ, लेकिन तब तक युवती की इज्जत तार तार हो चुकी थी। आखिरकार पीड़िता की शिकायत के बाद बिहार के आरोपी युवक, सबरी मठ जलालपुर सारन निवासी 27 वर्ष के रोहित प्रसाद को जशपुर पुलिस दिल्ली से पकड़ कर जशपुर लेकर आई है। मामला थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत का है।
इस संबंध में जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि, जशपुर पुलिस के द्वारा बनाई गई कजरी फिल्म इसी थीम पर बनाई गई थी, और जशपुर पुलिस ने युवाओं को मैसेज दिया था, आगाह किया था कि सोच समझ कर करें सोशल मीडिया पर दोस्ती। आरोपी के विरुद्ध थाना कुनकुरी में भादवि की धारा 509 ख, व 67 ए, आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 17 जनवरी 25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके द्वारा वर्ष 2023 में मेट्रोमैनी साइट शादी डॉट कॉम पर, शादी के संबंध में अपना बायोडाटा अपलोड किया गया था, जिस पर आरोपी रोहित प्रसाद ने मोबाईल फोन के माध्यम से उसे रिक्वेस्ट भेजा तो, प्रार्थिया के द्वारा उक्त रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया गया व मैसेज के माध्यम से पीड़िता युवती व आरोपी रोहित प्रसाद के मध्य मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ। फिर दोनों के बीच मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत होने लगी।
इसी दौरान दिनांक 21 दिसंबर 23 को आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा पीड़ित युवती के साथ वाट्सएप वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की गई। बातचीत के दौरान पीड़िता को बहला फुसलाकर कर उसकी निजी अंग को प्रदर्शन करने हेतु कहने पर, पीड़िता के द्वारा आरोपी पर विश्वास करते हुए अपने निजी अंगों का प्रदर्शन किया गया, जिसे की आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया।
पीड़िता को अपनी गलती का अहसास होने पर वह आरोपी रोहित प्रसाद से बातचीत करना बंद कर दी। तब आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए पीड़िता के प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर वायरल कर दिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी रोहित प्रसाद के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।
चूंकि मामला अत्यंत संवेदनशील था अत: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में थाना कुनकुरी से पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी। पीड़िता से प्राप्त आरोपी के मोबाइल नंबर को पुलिस की साइबर टीम के द्वारा लगातार सर्विलांस में रखा जा रहा था। अचानक आरोपी रोहित प्रसाद का लोकेशन सागरपुर दिल्ली में मिलने पर तत्काल जशपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना की गई और सागरपुर से आरोपी रोहित प्रसाद को हिरासत में लेकर वापस ले आई।
पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन को जप्त कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। मामले के आरोपी रोहित प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी सबरी मठ, सावरी बक्सी, थाना जलालपुर, जिला सारन बिहार के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जशपुर पुलिस महिला संबंधी अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, आरोपी रोहित प्रसाद को दिल्ली से हिरासत में लेकर लाया गया है, महिला संबंधी अपराधों में लिप्त किसी भी आरोपी को बशा नहीं जाएगा। -शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर।
Updated on:
23 Apr 2025, 1:53 PM IST
Published on:
23 Apr 2025, 1:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.