30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगन में खाना खा रहे पति-पत्नी की 3 बच्चों के सामने गोली मारकर हत्या, 2 पतियों के साथ रहती थी महिला

Double murder: शराब मांगने आए हमलावरों ने महिला व उसके दूसरे पति को कनपटी में सटाकर मार दी गोली (Shot dead), दोहरे हत्याकांड (Murder case) से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस का दावा कि आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे, पहली शादी से संतान ना होने पर दूसरा ब्याह रचाकर रह रही थी महिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 10 Jul 2022, 8:31 PM IST

Husband-wife shot dead

Police with dog squad team

जशपुरनगर. Husband-wife shot dead: घर के बाहर आंगन में शनिवार की रात खाना खा रहे हैं पति-पत्नी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने दोनों पति-पत्नी को बेहद नजदीक से 9 एमएम की पिस्टल से गोली मारी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारने की घटना के दौरान महिला का पहला पति व दूसरे पति से हुए 3 बच्चे वहां मौजूद थे। पहले पति से संतान नहीं होने पर महिला ने दूसरी शादी की थी। वह दोनों पतियों के साथ एक ही घर पर रहती थी। दोहरे हत्या (Double murder) की सूचना पर पुलिस की टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कायड (Dog Squad) की मदद से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।


कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चोंगरीबहार निवासी द्रौपदी सिंह ने दो शादी की थी। पहले पति जयसिंह रौतिया से 15 साल पहले शादी की लेकिन उससे उसके कोई संतान नहीं हुए तो उसने संदीप पन्ना नामक युवक से शादी की थी। वह मायके में ही दोनों पतियों के साथ रहती थी। दूसरे पति से उसके 3 बच्चे थे।

इस रिश्ते को जयसिंह ने पूरी तरह स्वीकार कर लिया और दोनों पति घर के खेती किसानी का काम करते थे और एक ही कमरे में बच्चों के साथ हंसी-खुशी जीवन बिता रहे थे। शनिवार की रात द्रौपदी अपने दूसरे पति संदीप के साथ खाना खा रही थी।

इसी दौरान कुछ लोग शराब मांगने आए और संदीप की कनपटी में सटाकर गोली मार दी। यह देख द्रौपदी भागने लगी तो हथियारबंद लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ा और उसे भी कनपटी में नजदीक से पिस्टल से गोली मारी। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: डीईओ दफ्तर में 3 क्लर्क, चौकीदार, ड्राइवर और प्रधानपाठक ने रात में की घटिया हरकत, वीडियो वायरल


जमीन विवाद के कारण हत्या की आशंका
रविवार की सुबह से घटनास्थल पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम कार्रवाई में जुटी रही। आरंभिक जांच के आधार पर जांच दल में शामिल पुलिस अधिकारियों का अनुमान कि इस दोहरे हत्याकांड के पीछे जमीन विवाद एक बड़ा कारण हो सकता है। इस दोहरे हत्याकांड को लेकर कई प्रकार की चर्चा लोगों में व्याप्त है।

यह भी पढ़ें: एक झटके में एटीएम कार्ड बदल देता था ये गिरोह, पकड़े न जाएं इसलिए साथ रखते थे पिस्टल, 4 गिरफ्तार


पहले पति का ये कहना
घटना वाली रात को संदीप और द्रोपदी को गोली मार दी गई, इस सवाल का जवाब देते हुए पहले पति जयसिंह ने पड़ोसी गांव के निवासी दर्शन सिंह पर संदेह जताते हुए बताया कि जमीन का लंबे समय से उनसे विवाद हो रहा है। हो सकता है उसी ने गुंडों को बुलाकर दोनों की हत्या करवाई हो। इस हत्याकांड की जांच में जुटे कुनकुरी एसडीओपी मनीष कुुंवर ने बताया कि महिला के रिश्ते और जमीन संबंधी विवाद वाले एंगल को लेकर पुलिस की जांच आगे बढ़ गई रही है।

उन्होंने कहा फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से दो खाली कारतूस मिले हैं, जो 9 एमएम पिस्टल के हैं, उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों को आरोपियों ने बेहद नजदीक से गोली मारी जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई, फिलहाल पुलिस घटना स्थल से सबूत एकत्र कर रही है जल्द आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है। जिले के नए पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।