8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराबी पति का फूटा गुस्सा… गाली गलौज कर पत्नी पर फेंका खौलता हुआ पानी, घंटों तक तड़पती रही बीवी

जशपुर नगर में पति की हैवानियत का बुरा नतीजा पत्नी को भुगतना पड़ा । नशे में गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देकर पति ने पत्नी पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 11 May 2024, 4:46 PM IST

Crime News: नगर से लगे लाइन पारा में घरेलू विवाद पर एक शराबी पति ने पत्नी के ऊपर गर्म पानी उड़ेल दिया। इससे महिला झुलस गई। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। नगर से लगे ग्राम पंचायत सेमरा के लाइन पारा निवासी सुनीता भोली उम्र 30 वर्ष का विवाह वर्ष 2015 में उत्तम प्रसाद रवि से हुआ है। वह माध्यमिक शाला बादा में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं, दोनों के दो बच्चे हैं, उत्तम प्रसाद शराब पीने का आदी है।

यह भी पढ़ें: कटाई का पैसा नहीं दिया तो जान से मार डाला, फिर… नदी किनारे लाश के साथ किया गंदा काम

वह शराब पीकर आए दिन पत्नी के गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अक्सर मारपीट करता है। इस बीच बुधवार की शाम करीब 6 बजे सुनीता चावल पकाने के लिए डेकची में पानी चढ़ाई थी। पानी उबल रहा था, उसी समय उत्तम कुमार आया और सुनीता को गाली देते हुए बोला कि इतना कम पानी में किसके लिए खाना होगा, यह कहते हुए गर्म पानी से भरे डेकची को पत्नी पर उड़ेल दिया। इससेे सुनीता झुलस गई। मामले में पीड़िता की रिपार्ट पर कुसमी पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 294, 323 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।