
Holiday Cancelled: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी सहित अन्य पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला ग्रंथालय ग्रीष्म कालीन अवकाश में भी खुले रहेंगे। आदेशानुसार विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ने ग्रंथालय जशपुर में पालीवार ड्यूटी करने हेतु 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए हैं।
जशपुर बीईओ से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्रंथालय ग्रीष्म काल में प्रात: 5 से रात्रि 11 बजे तक खुला रहेगा। इस हेतु तीन पाली में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें प्रथम पाली में प्रात: 5 से 11 बजे तक शासकीय उमावि पतराटोली के सहायक ग्रेड 3 नवनीत एक्का, शा हाईस्कूल पैंकू के सहायक ग्रेड 3 ओम प्रकाश बाघव व अन्य की ड्यूटी लगाई गई है।
Published on:
02 May 2025 03:21 pm
बड़ी खबरें
View Allजशपुर नगर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
