घटना के संबंध में पुलिस और अन्य सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के रायगढ़ रोड निवासी निखिल गुप्ता और बाधरकोना निवासी आरोपी विकास भगत, दो आपस में दोस्त थे। 16 सितंबर को आरोपी विकास भगत ने, मृतक को फोन करके बाधरकोना बुलाया। इसी दौरान, मृतक और आरोपी में एक दिन पूर्व, मृतक द्वारा इंस्टाग्राम में, उसकी गर्ल फ्रेंड द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर को लेकर विवाद हुआ।