कुनकुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गड़ाकटा निवासी 14 वर्षीय आकाश तिर्की 8 अगस्त की दोपहर अपने 3-4 नाबालिग दोस्तों के साथ गांव में ही श्री नदी के किनारे पेड़ से शहद निकालने गया था। वह शहद निकालने पेड़ पर चढ़ गया, लेकिन अचानक मधुमक्खियों ने उसपर हमला कर दिया।