26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mystery Murder: उड़ीसा में मिली छत्तीसगढ़ के युवक की एक सप्ताह पुरानी लाश, बंधे हुए थे हाथ, आ रही थी बदबू

Mystery Murder: ओडिशा स्थित बुर्ला के एक नाले में मिली युवक की लाश, पुलिस जुटी जांच में
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Bhupesh Tripathi

•

Updated: 6 Sep 2019, 4:48 PM IST

Mystery Murder: उड़ीसा में मिली छत्तीसगढ़ के युवक की एक सप्ताह पुरानी लाश, बंधे हुए थे हाथ, आ रही थी बदबू

Mystery Murder: उड़ीसा में मिली छत्तीसगढ़ के युवक की एक सप्ताह पुरानी लाश, बंधे हुए थे हाथ, आ रही थी बदबू

जशपुरनगर. प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के रास्ते पड़ोशी राज्यों में कई तरह के तस्करी का कार्य किया जा रहा है। बस्तर और महासमुंद जिले से लगातार गांजा तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं। जशपुर जिला अंतर्गत निवासी के साथ हुए इस घटना ने सबका दिल दहला दिया है और लोगों के मन में सवाल उठ रहें हैं।

लिफ्ट खराब, मंत्रियों को चढऩी पड़ी सीढिय़ां, स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने प्रबंधन को लगाई फटकार

दरअसल जशपुर निवासी एक युवक की लाश पुलिस ने ओडिशा के बुर्ला से बहुत ही खराब स्थिति में बरामद किया है। बताया जा रहा है मृतक जशपुर नगर के फरसाबहार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। युवक का शव ओडिशा के बुर्ला में एक नाले में मिला है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के बुर्ला में एक नाले में अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ था।

मानसून द्रोणिका का बड़ा असर, मौसम विभाग ने इन 9 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

शव बरामद होने के बाद वहां के स्थानिय लोगों ने इसकी सूचना बुर्ला पुलिस को दे दी। बुर्ला पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पंहुच कर देखा तो मृतक युवक के हाथ बंधे हुए थे और शव से बदबू आनी शुरू हो गई थी। बुर्ला पुिलस ने मौके पर पंहुच कर शव को नाले से निकाल कर उसकी जब शिनाख्ती कराई तो उसकी पहचान जशपुर जिले के फरसाबहार क्षेत्र के मनीष यादव के रुप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Click & Read More Chhattsgarh News.