3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahtari Vandan Yojana: नई बहुओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, विधायक योगेश्वर ने कही ये बात

Mahtari Vandan Yojana: नवविवाहित महिलाएं जो महतारी वंदन योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।

2 min read
Google source verification
Mahtari Vandan Yojana: नई बहुओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, विधायक योगेश्वर ने कही ये बात

Mahtari Vandan Yojana: नवविवाहित महिलाएं जो महतारी वंदन योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की हमारी नवविवाहित बहनों से वादा किया है कि जल्द ही उन्हें भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने के लिए महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है। यह हमारे चुनावी घोषणा पत्र में था। जिसे मोदी की गारंटी के तहत पूरा करते हुए मार्च 2024 से योजना का लाभ प्रदेश की माताओं-बहनों को मिल रहा है। इसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। अब इसका विस्तार होने जा रहा है।

यह भी पढ़े: Mahtari Vandan Yojana: नई बहुओं को भी जल्द मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की घोषणा

सुशासन तिहार के तीसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चौपाल लगाई और शासकीय योजनाओं पर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही नवविवाहित महिलाओं को भी महतारी वंदन योजना का लाभ दिया जाएगा, ताकि वह भी आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक मिल रहा लाभ

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को मिल रहा है। योजना चाहे केंद्र की हो या राज्य की प्रत्येक योजना का लाभ दिलाने में सरकार जुटी हुई है। इसलिए सुशासन तिहार के माध्यम से खुद मुख्यमंत्री जनता से मिल रहे हैं। वह प्रत्येक योजना की जानकारी ले रहे हैं। साथ ही जनता की समस्याओं से भी जुड़कर उनका समाधान कर रहे हैं।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग